फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Theft at wedding house, jewellery, cash and other items stolen

Mohali News: शादी वाले घर में चोरी, जेवर, नकदी और सामान चोरी

Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Theft at wedding house, jewellery, cash and other items stolen
डेराबस्सी। मुबारकपुर पंडवाला रोड पर एक शादी वाले घर से जेवर, घर का सामान और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर करीब 40 हजार रुपये नकद, कपड़े, दो सिलिंडर और एक लाख के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया। घर के मालिक उमा महेश ने बताया कि यह चोरी सुबह लगभग 10 बजे के करीब हुई। जब वे घर वापस आए तो दरवाजे के ताले टूटे थे, सामान बिखरा पड़ा था। मालिक के अनुसार चोरों ने कमरे से नकद राशि, नए कपड़े और सिलिंडर उठा लिए। मालिक ने बताया कि उनके घर में 10 फरवरी को लड़के की शादी थी, इस वजह से सामान इकट्ठा किया जा रहा था। इस चोरी से नुकसान हुआ है। उमा महेश ने कहा कि वे बिहार के रहने वाले हैं। यहां किराए के मकान में रहते हैं। उनकी छोटी-सी दुकान है, जिससे परिवार का गुजर-बसर चलता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed