{"_id":"67c365c5f2512152d10e0e28","slug":"the-young-man-who-went-to-resolve-the-dispute-was-beaten-to-death-mohali-news-c-71-1-mli1005-126164-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक को पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन
मोहाली/जीरकपुर। वीआईपी रोड पर 6-7 युवकों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेखौफ हमलावरों ने व्यस्त सड़क पर तेजधार हथियार से युवक की छाती, पेट और मुंह पर कई वार किए।
वारदात जीरकपुर की पैंटाहोम सोसायटी के बाहर शुक्रवार रात 11 बजे हुई। जान गंवाने वाला युवक दो गुटों के झगड़े को छुड़वाने गया था। मृतक युवक की पहचान राहुल बांसल निवासी बाबा गंगा राम स्टेडियम गिद्दड़बाहा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राहुल जीरकपुर की सरलीन सोसायटी के फ्लैट में अपने दोस्त गोल्डी, राहुल चराया के साथ रहता था।
28 फरवरी की रात करीब सवा 11 बजे वह तीनों कार में वीआईपी रोड पर पिज्जा लेने गए थे। गाड़ी गोल्डी चला रहा था और राहुल बांसल पीछे बैठा था। वे करीब 11:30 बजे पैंटाहोम सोसायटी के सामने पहुंचे, जहां 6-7 लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
जब उन्होंने पास जाकर देखा तो एक लड़के को सभी बेरहमी से पीट रहे थे। राहुल उस लड़के को हमलावरों से छुड़ाने चला गया। इसी दाैरान मार खा रहा युवक उनकी कार में आकर बैठ गया। इसी दाैरान वहां एकदम 8 से 10 लड़के और आ गए। वे कार में छिपे युवक को गाड़ी से बाहर निकलने के लिए बोल रहे थे। सभी हमलावर उनकी कार के पास आए और उस लड़के की जगह राहुल बांसल को ही कार से निकालकर पीटने लगे। हमलावरों ने राहुल पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। संवाद