फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The villagers are troubled by the garbage heap near Airport Chowk.

Mohali News: एयरपोर्ट चौक के पास कूड़े के ढेर से गांववासी परेशान

Thu, 18 Sep 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The villagers are troubled by the garbage heap near Airport Chowk.
लांडरां / बनूड़। बनूड से लांडरां होते हुए एयरपोर्ट जाने वाली सड़क के किनारे आसपास की कॉलोनियों और अस्पतालों से कूड़ा इकट्ठा करके डाले जाने से आसपास के गांवों के लोग और राहगीर काफी परेशान हैं। कूड़े के डंप को दिखाते हुए किसान नेता किरपाल सिंह स्याऊ, वेरका मिल्क प्लांट के डायरेक्टर एडवोकेट गुरिंदर सिंह डेरी, सरपंच रणधीर सिंह, सरपंच बलजिंदर सिंह प्रेमगढ़, सरपंच रविंदर सिंह मानकपुर कल्लर, सरपंच राजनदीप कौर व अन्य ने बताया कि गमाडा आसपास की कॉलोनियों और अस्पतालों से कूड़ा इकट्ठा करके इस जगह पर डंप कर रहा है। इस कूड़े के डंप से निकलने वाली गंदगी से आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोग और राहगीर बेहद परेशान हैं। गांववासी कभी भी किसी भयानक बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इस जगह पर कूड़ा डालना बंद करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर और गमाडा कमिश्नर को मांग पत्र दिया जाएगा। अगर इस जगह पर कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया तो यह कूड़ा ट्रॉलियों में भरकर गमाडा मुख्यालय के सामने डाला जाएगा।
विज्ञापन

कूड़ा डालना बंद करवाया जाए
डिप्टी कमिश्नर मोहाली और गमाडा कमिश्नर से अपील की कि इलाके के लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए इस जगह पर कूड़ा डालना बंद करवाया जाए। इस मौके पर सुरिंदर सिंह दैड़ी, बलवंत सिंह कंडाला, लखवीर सिंह मानकपुर कल्लर, गुरविंदर सिंह चौ माजरा के अलावा प्रेमगढ़, मानकपुर कल्लर, स्याऊ, पत्तों ,दैड़ी और अन्य गांवों के निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed