फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The tubewell motors are deteriorating, councilors have written a letter to SDM

पत्र लिखकर पार्षदों ने लगाई गुहार : एसडीएम साहब.. आए दिन खराब हो रहीं ट्यूबवेल की मोटरें, जांच करवाएं

Fri, 21 May 2021 11:49 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The tubewell motors are deteriorating, councilors have written a letter to SDM
खरड़। नगर परिषद के छह पार्षदों ने एसडीएम हिमांशु जैन को पत्र लिखकर मोटर जलने से होने वाली परेशानियों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

पार्षद राजिंदर सिंह, मान सिंह, केसर सिंह, जसबीर सिंह, वार्ड-26 के पार्षद जसबीर सिंह तथा रजवंत कौर का कहना है कि खरड़ नगर परिषद के तहत लगे सभी ट्यूबवेलों की मोटरें आए दिन जल जाती हैं। मोटर की मरम्मत कर जब इसे फिर से चलाया जाता है तो एक घंटे में ही फिर से खराबी आ जाती है।
मोटर बदलने में लगता है समय
एक ट्यूबवेल की मोटर बदलने में दो-तीन दिन का समय लगता है। इससे लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। पार्षदों ने पत्र में आरोप लगाया है लगातार जल रही मोटरों से लोगों के पैसे की बर्बादी हो रही है। ज्यादातर ट्यूबवेलों की मोटर के तार पुरानी हो चुके हैं। इनमें स्पार्किंग होने से समस्या से पैदा होती है। मोटर बदलने के नाम पर ठेकेदार नगर परिषद को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं मिला बिजली कनेक्शन
जानकारी के अनुसार गांव बडाली के वार्ड-27, वार्ड-19 तथा वार्ड-8 में लगभग एक साल पहले ट्यूबवेल लगाए गए हैं। परंतु अभी तक इन ट्यूबवेलों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। इन वार्डों में ट्यूबवेल होने के बावजूद लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पार्षदों ने इन ट्यूबवेलों को जल्द बिजली के कनेक्शन देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच करवाई जाए
पार्षदों ने एसडीएम हिमांशु जैन से मांग की है कि अब तक कितने वार्डों की मोटरें जल चुकी हैं इसकी जांच करवाई जाए। इसके अलावा एक मोटर मरम्मत करवाने के बाद मोटर ने कितने दिन तक काम किया और अब तक मोटरों की मरम्मत में कितने रुपये खर्च किए जा चुके हैं इसकी जानकारी जुटाना भी जरूरी है। पार्षदों ने मांग की है कि इस मामले में आरोपी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed