{"_id":"6158c2b78ebc3e655f21048e","slug":"the-teacher-climbed-on-the-water-tank-the-education-minister-brought-down-mohali-news-pkl4288011176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी पर चढ़ा शिक्षक, शिक्षामंत्री ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी पर चढ़ा शिक्षक, शिक्षामंत्री ने उतारा
विज्ञापन
खरड़। पंजाब ईटीटी यूनियन पंजाब की ओर से पंजाब राज्य अध्यापक योगयता टेस्ट लेने की मांग को लेकर म्यूनिसिपल पार्क खरड़ में धरना दिया गया। इसी दौरान एक अध्यापक मनदीप सिंह खरड़ बस स्टैंड के निकट पानी की टंकी पर चढ़ गया। एसएसपी मोहाली व एसडीएम ने शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह से उसकी फोन पर बात करवाई तो शिक्षक पानी की टंकी से नीचे उतर आया।
ईटीटी के अध्यापकों की ओर से म्यूनिसिपल पार्क से रोष मार्च करते हुए मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया जाना था। पंजाब के कई जिलों से आए ईटीटी पास कर्मचारी पहले म्यूनिसिपल पार्क खरड़ में इकट्ठा हुए और रोष मार्च शुरू करने लगे तो एसडीएम खरड़ आकाश बंसल, एसपी हरमन हांस, एसपी मुख्तयार राये समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के साथ बातचीत करके रोष धरना खत्म करने की अपील की परंतु प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े थे कि उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाई जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया। एसडीएम खरड़ को मांगपत्र भी दिया गया।
5 अक्तूबर को शिक्षामंत्री से बैठक हुई तय
एसडीएम खरड़ आकाश बंसल ने बताया कि पंजाब के शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह के साथ 5 अक्तूबर को यूनियन के नेताओं की पैनल बैठक करवाई जाएगी। इसके बाद यूनियन के नेताओं प्रधान प्रिंस कंबोज, सुखदीप सिंह मानसा, मनप्रीत सिंह, दिनेश, अमन फाजिल्का आदि ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा 6635 ईटीटी के पदों के लिए पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टेस्ट लिया जा रहा है। यह टेस्ट उनका भी लिया जाना चाहिए।