{"_id":"5ee2993b8ebc3e43067a63e5","slug":"the-second-floor-will-soon-be-built-on-the-motor-market-and-booths-mohali-news-pkl3778997190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी बसेगी मोटर मार्केट व बूथों पर बन पाएगी दूसरी मंजिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी बसेगी मोटर मार्केट व बूथों पर बन पाएगी दूसरी मंजिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली में जल्दी ही चंडीगढ़ की तर्ज पर मोटर मार्केट और ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही मार्केटों में बने बूथों पर पहली मंजिल बनाने की अनुुमति मिल सकती है। इससे जहां गमाडा को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, वहीं, इलाके का विकास भी होने लगेगा। इसके साथ ही शहर की सुंदरता निखारने के लिए सभी बड़े प्रमुख पार्कों की देखरेख की जिम्मेदारी गमाडा को लेनी होगी।
उपरोक्त आदेश वीरवार को सेहत मंत्री एवं हलका विधायक बलबीर सिंह सिद्घू ने जिले के संबंधित विभागों के अधिकारियों को सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में शहर के विकास से जुडे प्रोजेक्टों को लेकर अहम मीटिंग में दिए हैं। इस मीटिंग में डीसी गिरीश दियालन समेत तमाम विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक मीटिंग में साफ किया गया है कि मोहाली आईटी हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इसके साथ ही तेजी से विकास हो रहा है। हालांकि शहर के सर्वपक्षीय विकास संबंधी चल रहे प्रोजेक्टों में और तेजी लाने की जरूरत है। जिससे कि मोहाली के विकास को और गति दी जा सके। उन्होंने गमाडा के अधिकारियों को आदेश दिया है कि शहर में ट्रांसपोर्ट नगर और मार्केट बनाने के लिए जल्दी ही जगह की निशानदेही की जाए और यह काम जल्दी पूूरा किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर की मार्केट के बूथों को पहली मंजिला बनाने की आज्ञा दी जाए। जिससे बूथ मालिकों को अपना कारोबार बढ़ाने और गमाडा को राजस्व मिलने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है। बूथों को पहली मंजिल बनाने की अनुमति दिए जाने की मांग को लेकर दुकानदार काफी समय से मांग कर रहे हैं।
इस मौके पर डीसी ने मंत्री को विश्वास दिलाया कि प्रोजेक्ट पूरी तेजी से पूरे किए जाएंगे। प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मीटिंग में सेहत मंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां, सीए गमाडा तनू कश्यप, कमिश्नर नगर निगम मोहाली कमल कुमार गर्ग, एडीसी आशिका जैन, अंडर आईएएस ट्रेनी अधिकारी मनीषा राणा और अन्य अधिकारी शामिल थे।
शहर का हुआ विकास, एक नए अस्पताल की जरूरत
जिले के लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मिल पाएं, इसके लिए सेहत मंत्री ने मोहाली में एक नए अस्पताल के निर्माण की भी वकालत की है। उन्होंने कहा कि अब शहर का विकास काफी हो चुका है। शहरी एरिया बढ़ गया है। ऐसे में एक और अस्पताल की जरूरत है, ताकि लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं मिल पाएं।
फिर याद आई सिटी बस सर्विस
नगर निगम ने हाउस की मीटिंग में सिटी बस सर्विस चलाने के लिए प्रस्ताव पास किया था। कई साल से यह प्रोजेक्ट स्थानीय निकाय विभाग में अटका पड़ा हुआ है। हालांकि जिन नगर निगम के पार्षदों ने यह प्रस्ताव पास किया था। उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। यहां तक कि बस सर्विस को चलाने के लिए बस क्यू शेल्टर तक बनाए जा चुके हैं। लेकिन यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया था। वीरवार को हुई मीटिंग में सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने नगर निगम के अधिकारियों को सिटी बस सर्विस चलाने की पड़ताल करने के आदेश दिए हैं। हालांकि शहर को बसे हुए 40 साल हो गए हैं। मोहाली अभी तक सिटी बस सर्विस के लिए चंडीगढ़ पर निर्भर है।
फेज-1 के बजाय फेज-11 से चलेगी सब्जी मंडी
सेहत मंत्री ने मीटिंग में जिला मंडी अफसर को हिदायत दी है कि फेज-1 सब्जी मंडी को डी-नोटिफाई किया जाए और फेज-11 की फल और सब्जी मंडी को ही चलाया जाए। कोरोना की वजह से फेज-1 की मंडी को फेज-11 में शिफ्ट कर दिया गया था।
पानी की किल्लत करनी होगी दूर
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, उन्होंने सड़कों को मजबूत करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा स्लम एरिया में बॉथरूम बनाने पर जोर दिया है। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए गमाडा के मुख्य बड़े पार्क अपनाने और सड़कों के किनारे साइकिल ट्रैक बनाने के आदेश दिए हैं।
जल्दी बनेंगे ओल्ड एज होम और नारी निकेतन
मंत्री ने गमाडा को निर्देश दिए हैं कि शहर में वृद्घ आश्रम, नारी निकेतन, होम फ्रॉम इंस्टीट्यूट और गर्ल्स हॉस्टल जैसे सामाजिक मूलभूत ढांचों में विकास किया जाएगा। उन्होंने गमाडा को आदेश दिए हैं कि इलाके में विकास कार्य किए जाएंगे।