फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The relatives of the four dead demanded the arrest of the owner and GM of the meat plant.

Mohali News: मीट प्लांट में जहरीली गैस से चार कर्मियों की मौत का मामला

Sun, 23 Apr 2023 01:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 23 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the four dead demanded the arrest of the owner and GM of the meat plant.
चारों मृतकों के परिजनों ने की मीट प्लांट के मालिक व जीएम की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

गांव बेहड़ा में मीट प्लांट के टैंक की सफाई करते हुए गैस चढ़ने से हुई थी चार युवकों की मौत
पुलिस ने गिरफ्तारी का भरोसा देकर पोस्टमार्टम के लिए किया राजी, चौथे मृतक के वारिस कल नेपाल से आएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गांव बेहड़ा में स्थित फेडरल एग्रो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड मीट प्लांट में टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस चढ़ने से चार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात फैक्टरी मालिक, जीएम सहित तीन लोगों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया था। इनमें मीट प्लांट का मालिक कामिल कुरेशी, उर्फ बंटी, जीएम पीएम हमीद, जीएम के बेटे डायरेक्टर शाहिद हमीद शामिल हैं जो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं, जबकि चौथे मृतक नेपाल निवासी श्रीधर थापा के परिजन कल नेपाल से पहुंचेंगे।
वहीं, पोस्टमार्टम से पहले तीनों मृतकों के परिजन भारी संख्या में पुलिस स्टेशन पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी वे पहले पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया, थाना प्रभारी जसकंवल सिंह सेखों की मौजूदगी में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी किया। इसके बाद सुबह से गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन दोपहर करीब एक बजे शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए माने।
विज्ञापन

अस्पताल में मृतकों के परिजन भारी संख्या में पहुंचे थे और इनमें मानक सिंह की मौत को लेकर काफी रोष था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तीन कर्मियों की मौत हो गई थी तो प्लांट में बतौर प्लंबर मानक को मौत के मुंह में क्यों भेजा। उन्होंने इसके लिए अस्पताल के जीएम व उसके बेटे को आरोपी बताया। पुलिस के भरोसे के बाद दोपहर बाद गांव बेहड़ा में ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले मृतक कुरबान के परिवार में उसकी विधवा पत्नी और छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। अस्पताल में उसकी पत्नी बच्चों के साथ पहुंची हुई थी। वह अस्पताल में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित थी। नेपाल निवासी जनक थापा की पत्नी तारा थापा अपने पति के साथ गांव बेहड़ा में किराए के कमरे में रहती थी। उसकी छह साल की बेटी भी अस्पताल में मौजूद थी। जनक थापा की पत्नी पोस्टमार्टम के बाद पति का शव नेपाल ले गई। चौथे मृतक श्रीधर थापा के परिजन नेपाल से कल यहां पहुंचेंगे।


कई दिनों से बंद था टैंक, बनी हुई थी गैस
सूत्रों के मुताबिक मीट प्लांट में जिस टैंक की सफाई करने के दौरान चार कर्मियों की मौत हुई है। उसकी नियमित सफाई होती थी। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी सफाई नहीं होने से इसमें गैस अधिक बनी हुई थी। वहीं ईद को लेकर कल मीट प्लांट में छुट्टी थी। जीएम और उसके बेटे ने ठेकेदार यामू को फोन करके छुट्टी वाले दिन ही टैंक की सफाई करने के लिए जबरदस्ती घर से बुलाया था। वह अपनी लेबर को बुलाकर टैंक को साफ करने के लिए पहुंचा, जबकि प्लांट में जहरीली गैस ज्यादा बनी हुई थी। इस कारण चारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed