फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The proposal to sell Shamlat land was cancelled

Mohali News: शामलात जमीन बेचने का प्रस्ताव डाले जाने का प्रस्ताव किया रद्द

Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The proposal to sell Shamlat land was cancelled
मोहाली। गांव बड़ी के निवासियों ने ग्रामीणों की विशेष बैठक बुलाकर पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव की शामलात जमीन को खुली बोली के माध्यम से बेचने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। गांव में हुई विशेष बैठक के दौरान सरपंच हरमीत कौर की अगुवाई में यह फैसला लिया गया। इस अवसर पर किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार गांव बड़ी मोहाली के एयरपोर्ट रोड के पास स्थित है और पंचायत के पास 28 एकड़ कीमती शामलात जमीन है। इस मौके पारित लिखित प्रस्ताव में कहा है कि 26 अगस्त को मोहाली के डीडीपीओ द्वारा शामलात जमीन को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें बड़ी की पंचायत सदस्य भी थे। उन्होंने लिखा कि अधिकारियों ने पंचायत को शामलात जमीन को खुली बोली के माध्यम से बेचने के लिए प्रस्ताव पारित करने के लिए कहा। उन्होंने लिखा कि ग्राम सभा इस विशेष भूमि को बेचने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज करती है क्योंकि गांव के विकास के लिए पंचायती जमीन की जरूरत है। प्रस्ताव पर गांव की सरपंच हरमीत कौर, लाभ कौर, गुरप्रताप सिंह, संत राम (पंचायत सदस्य) के अलावा नंबरदार बहादुर सिंह, दरबारा सिंह, अवतार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। गौरतलब है कि 26 अगस्त को डीडीपीओ मोहाली के नेतृत्व में मोहाली ब्लॉक के 17 गांवों की पंचायतों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पंचायतों को शामलात जमीनों को खुली बोली के जरिये बेचने का प्रस्ताव दिया गया था। इस बड़े पैमाने पर विरोध के बाद डीडीपीओ ने 28 अगस्त को बयान जारी कर इसका खंडन किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed