फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The problems of Derabasi residents increased due to rising water level in Ghaggar river

Mohali News: घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ने से डेराबसी वासियों की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 02 Sep 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The problems of Derabasi residents increased due to rising water level in Ghaggar river
डेराबस्सी। घग्गर नदी लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। इस बरसात में दूसरी बार ऐसा हुआ कि नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहा, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी मुताबिक सोमवार सुबह घग्गर नदी का जलस्तर साढ़े आठ फीट तक पहुंच गया था, जबकि अधिकतम 10 फीट है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, नदी का जलस्तर कम होने लगा और शाम तक इसमें काफी गिरावट आ गई।
विज्ञापन



घग्गर नदी में पानी बढ़ने से मारकंडा मंदिर के पास बांध कमजोर हो गया है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीण बांध को मजबूत करने के लिए खुद जुट गए हैं। मिट्टी और रेत से भरी बोरियों को बांध के कमजोर स्थानों पर रखा जा रहा है ताकि बांध को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन




दूसरी ओर मुबारकपुर में घग्गर नदी के ऊपर बने कॉजवे से पानी ऊपर बहने लगा, जिससे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे राहगीरों के लिए बंद कर दिया गया। कॉजवे के पास स्थित लगभग 100 झुग्गियां फिर से पानी में डूब गईं और वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से अपील- घग्गर नदी के पास न जाए लोग
मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने वीडियो जारी कर लोगों को सही जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह भांखरपुर गांव में नदी का जलस्तर साढ़े आठ फीट तक पहुंच गया था, जो अधिकतम 10 फीट है। इसके बाद जलस्तर लगातार घटता गया और शाम तक यह काफी कम हो गया। सुखना चो से भी अतिरिक्त पानी लगातार घग्गर नदी में छोड़ा जा रहा है, जिसका कोई नकारात्मक असर बलटाना क्षेत्र में नहीं पड़ा। प्रशासन पूरी स्थिति पर गंभीरता से नजर रखे हुए है। लोगों से अपील है कि कोई भी घग्गर नदी या ऐसे रास्तों के पास न जाएं, जहां बारिश के चलते पानी बह रहा हो और बिना जरूरी वजह के घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed