फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The people of Sector-78 of Mohali will get the gift of a new park

अब सेक्टर-78 के लोगों को मिलेगा नए पार्क का तोहफा

Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The people of Sector-78 of Mohali will get the gift of a new park
मोहाली। नगर निगम का पूरा ध्यान अब नए सेक्टरों में विकास कार्यों पर लग गया है। इसके मद्देनजर बुुधवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-78 में जहां एक नए पार्क को विकसित करने का नींव पत्थर रखा। वहीं, उन्होंने सेक्टर-77 के पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। इन कामों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, विधायक ने पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का नाम लिए बिना उन पर फिर जुबानी तीर छोड़े।
विज्ञापन

समागम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि उनकी तरफ से प्रयास कर मोहाली में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिससे इलाके के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। कुछ समय में उन्होंने मोहाली नगर निगम को 85 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विभागों से दिलाई है। जिससे शहर में विकास कार्य पूरी रफ्तार से चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इलाके में कई मौसमी नेता लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली के लोग समझदार हैं। साथ ही सही उम्मीदवार का चयन करेंगे। इस मौके पर मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद सुच्चा सिंह कलोड़ और हरजीत सिंह भोलू पार्षद, विक्टर निहोल्का, हरदियाल चंद, हरजिंदर सिंह, अशोक कुमार, इंद्रजीत सिंह और अन्य मौजूद थे। बता दें कि इससे पहले भी नगर निगम ने तीन नए सेक्टरों में 77 से 80 तक में तीन करोड़ की लागत से विकास कार्य शुरू करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed