फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The murder of Akali leader Vicky Mindukheda became a puzzle for the police, no clue was found

अकाली नेता विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या पुलिस के लिए बनी पहेली, नहीं लगा सुराग

Sat, 11 Sep 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
The murder of Akali leader Vicky Mindukheda became a puzzle for the police, no clue was found
मोहाली। सेक्टर-71 में दिनदिहाड़े हुई अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या का मामला एक महीने के बाद भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। हालांकि पुलिस को इस हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों के शामिल होने का पता चला, जिसमें एक गैंगस्टर हरियाणा और दूसरा दिल्ली से संबंधित बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। हालांकि इन आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। पुलिस की दो टीमों ने दिल्ली और हरियाणा में दबिश दी है और उम्मीद जता रही है कि जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक महीने में इस मामले को सुलझाने के लिए करीब 40 लोगों से पूछताछ की है। इनमें से 20 जेलों में बंद चल रहे गैंगस्टर और अपराधी हैं। जबकि सूत्रों की मानें तो पुलिस को दो गैंगस्टरों के बारे में अहम जानकारी हाथ लग गई है। लेकिन जब तक दोनों पकड़े नहीं जाते, पुलिस उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है। वहीं, पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई कार का भी सुराग नहीं लगा पाई है। कार की आखिरी लोकेशन पांटवां साहिब आई थी। हालांकि विक्की के फैमिली सदस्य पहले ही बता चुके हैं कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं विक्की के परिजनों का कहना है कि वह जानना चाहते हैं कि आखिर विक्की की हत्या किसने करवाई है इस बारे में हमें पता लगना चाहिए। बता दें विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या 7 अगस्त को उस समय हुई थी, जब वह सेक्टर-71 में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठने लगे थे। इस दौरान दो लोगों ने उन पर गोलियां बरसाई थी और विक्की जान बचाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक जान बचाने के लिए भागे थे, लेकिन पूरी तरह घायल होने पर उन्होंने दम तोड़ दिया था। जबकि आरोपी भागने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed