फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The MLA visited the grain market, he said - heaps of grain in the mandis due to the failure of the government

अनाज मंडी का विधायक ने किया दौरा, बोले- सरकार की नाकामी से मंडियों में लगे अनाज के ढेर

Wed, 21 Apr 2021 02:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
The MLA visited the grain market, he said - heaps of grain in the mandis due to the failure of the government
लालड़ू। हलका विधायक एनके शर्मा ने लालड़ू अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खरीद प्रबंधों को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार की नाकामी के कारण आज मंडियों में अनाज के ढेर लगे हुए हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों और आढ़तियों ने शर्मा को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि किसान 10 दिन से अनाज मंडियों में दिन-रात पड़े हैं। बारदाने की कमी के कारण उनकी फसल बिक नहीं रही है। बिक चुकी फसल के अभी तक पोर्टल द्वारा पैसे खातों में नहीं पहुंचे हैं। शर्मा ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद मौके पर पनसप, मार्कफेड, पनग्रेन के एमडी, एडीसी मोहाली व एसडीएम डेराबस्सी के साथ किसानों को पेश आने वाली समस्याओं और मंडियों में वारदाने की कमी को पूरा करने के लिए बात की। उन्होंने किसानों को समस्या के हल का भरोसा दिया। इस मौके पर नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान बूल्लू राणा, गुरविन्द्र सिंह हसनपुर, कुलदीप शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, कुलदीप राणा, परमजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed