फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The miscreants in police uniform kidnapped two youths, demanded three lakhs

पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने दो युवकों को किया अगवा, मांगे तीन लाख

Mon, 18 Jan 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
The miscreants in police uniform kidnapped two youths, demanded three lakhs
मोहाली। फेज-एक स्थित दुकान से दो युवकों को पुलिस की वर्दी में आए लोगों ने रिपोर्ट दर्ज होेने की धमकी देकर अगवा कर लिया। इसके बाद रिहा करने की एवज में तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस दौरान युवकों ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाई। थाना फेज-एक में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फेज-एक निवासी सनम गर्ग ने बताया कि 15 जनवरी को वह और उसका दोस्त उज्ज्वल सूद अपनी दुकान गर्ग टेलीकॉम पर मौजूद थे। दोपहर में तीन लोग दुकान पर पहुंचे। इनमें से दो पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने कहा कि वह स्पेशल टास्क फोर्स से हैं। पुलिस ड्रेस में आए लोगों ने कहा कि तुम लोग सट्टेबाजी में शामिल हो। आप दोनों हमारे साथ चलो।जब वह उनकी महिंद्रा स्कार्पियो कार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार में दो लोग और बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ उन्होंने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की गई है। फिर उन्होंने मुझे और मेरे दोस्त को कार में बैठा लिया। कार में बैठते ही उन्होंने कहा कि अपनी रिहाई चाहते हो तो उन्हें तीन लाख रुपये देने होंगे। सनम ने अपने भाई व परिवार वालों से संपर्क किया। साथ ही उन्हें कहा कि पैसे लेकर सेक्टर-76 स्थित जिला अदालत परिसर में आना होगा। सनम ने बताया कि जब मेरा भाई अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा तो उज्जवल पैसे लेने के लिए आगे बढ़ा। इसी बीच आरोपी अपनी कार लेकर वहां से भाग निकले। उसने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed