फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The minister reviewed the development work going on in Phase-11

Mohali News: फेज-11 में चल रहे विकास कार्य की मंत्री ने की समीक्षा

Sat, 02 Aug 2025 12:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The minister reviewed the development work going on in Phase-11
मोहाली। फेज-11 के निवासियों को राहत देने के लिए शुरू की गई 2.05 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा करने के लिए पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव एवं पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसएस आहलूवालिया भी मौजूद रहे। मुंडिया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है, जिस कारण इस वर्ष फेज-11 के निवासियों को बरसात के दिनों में बारिश के पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। पिछले वर्षों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता था और उन्हें काफी नुकसान पहुंचाता था। इस अवसर पर उन्होंने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट का शेष कार्य अगले 45 दिन के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। चेयरमैन आहलूवालिया ने कहा कि फेज-11 स्थित पेट्रोल पंप से मोहाली गोल्फ रेंज तक 56 इंच (1400 मिमी) व्यास की आरसीसी पाइप (जो लगभग 750 मीटर लंबी है) बिछाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से फेज़-11 में बरसाती पानी की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी, जिससे लोगों के घरों और कीमती सामान को नुकसान नहीं होगा और यहाँ के निवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed