{"_id":"616b34407a90655fce2445d9","slug":"the-health-of-the-teacher-who-climbed-the-tank-deteriorated-even-after-72-hours-the-punjab-government-did-not-take-care-mohali-news-pkl430223887","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी पर चढ़ी शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, 72 घंटे के बाद भी पंजाब सरकार ने नहीं ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी पर चढ़ी शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, 72 घंटे के बाद भी पंजाब सरकार ने नहीं ली सुध
विज्ञापन
मोहाली। 72 घंटों से मांगों के चलते टंकी पर बैठे बेरोजगार शिक्षकों में एक महिला की तबीयत बिगड़ गई है। पंजाब सरकार ने अभी तक इनकी सुध नहीं ली है। शनिवार को राजनीतिक दलों ने भी उनकी आवाज में आवाज मिलाई।
2011 से अपनी सरकारी नौकरी की नियुक्ति को लेकर दर-दर भटक रहे बेरोजगार पीटीआई टीचर यूनियन के सदस्यों ने वीरवार को सोहाना के पास धरना लगाकर सड़क को जाम कर दिया था। इनमें से चार अध्यापक सिप्पी शर्मा, इकबाल सिंह, करनैल सिंह व रजिंदर सिंह बंद पड़ी पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए थे। इनमें से सिप्पी शर्मा की शनिवार को हालत बिगड़ गई। जबकि अध्यापक रजिंदर सिंह सिर में सीमेंट का पत्थर लगने से चोटिल हो गए। हैरानी की बात यह है कि टंकी पर बैठे अध्यापकों की कोई सुध नहीं ले रहा।
शुक्रवार देर शाम टंकी पर गंभीर हालत में सिप्पी शर्मा ने एक वीडियो संदेश बनाकर सोशल मीडिया के जरिए चन्नी सरकार तक पहुंचाया, लेकिन सरकार की तरफ से कोई नुमाइंदा उनकी मांगों पर बात करने नहीं आया। प्रदर्शन में मोनू पटियाला, जसविंदर मानसा, जस्सी कौर भाईरूपा, हरीष गुरु हरसहाय, कृष्ण नाभा, राजपाल जलालाबाद, प्रीतम काठगढ़, बलकार सिंह, वीरपाल कौर, सरबजीत कौर, ज्योति, परवीन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
वीडियो मैसेज देख राजनीतिक पार्टियां आगे आईं
अध्यापक सिप्पी शर्मा द्वारा वायरल किया गया मैसेज देखकर आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, शनिवार को ‘आप’ की तरफ से अनमोल गगन मान व गुरतेज सिंह पन्नू और शिअद से सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा व एनके शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों के समर्थन में धरना लगाया। साथ ही आश्वासन दिया कि 2022 में उनकी सरकार बनने के बाद यूनियन की मांगों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।