{"_id":"611435688ebc3e78e514b455","slug":"the-health-department-got-the-two-schools-closed-after-checking-with-the-team-teachers-got-the-same-dose-mohali-news-pkl423197836","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत विभाग ने टीम के साथ चेकिंग करके बंद करवाए दो स्कूल, अध्यापकों को लगी एक ही खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत विभाग ने टीम के साथ चेकिंग करके बंद करवाए दो स्कूल, अध्यापकों को लगी एक ही खुराक
विज्ञापन
जीरकपुर। लुधियाना के निजी स्कूल में अध्यापक और छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद सेहत विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इस कारण बुधवार को मोहाली सेहत विभाग की ओर से एक टीम भेजकर स्थानीय शहर के निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया और इसमें कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन न करने के आरोप में विभाग की ओर से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और एक अन्य स्कूल को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश पारित कर दिए। यह पुष्टि जिला सेहत विभाग के नोडल अधिकारी ऋषभ गर्ग ने की है।
स्कूलों में चेकिंग के लिए पहुंची सेहत विभाग की टीम
बुधवार को नोडल अधिकारी ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में सेहत विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने शहर के निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसके तहत अधिकारियों की टीम सबसे पहले नगला रोड पर एक स्कूल में पहुंची और यहां सामने आया कि स्कूल में छात्र तो नहीं हैं, लेकिन स्कूल स्टाफ के कुछ ऐसे अध्यापक और कर्मचारी हैं, जिन्हें कोरोना टीकाकरण की अभी तक एक ही खुराक लगी है और दूसरी खुराक के लिए अभी समय बाकी है। दोनों ही स्कूलों में एक जैसी स्थिति थी। वहीं, अध्यापक सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों से कोरोना टीकाकरण को लेकर जब जांच की तो सामने आया कि अधिकतर सदस्यों ने अभी एक ही खुराक लगवाई है और ऐसी सूरत में सेहत विभाग द्वारा उक्त दोनों स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश पारित कर दिए।
स्कूल स्टाफ को दोनों खुराक नहीं लगी थी
बुधवार को सेहत विभाग की टीम ने जिन दो स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच की तो इन स्कूलों के स्टाफ को कोरोना टीकाकरण की दोनों खुराक नहीं लगी थीं। इस कारण फिलहाल दोनों स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ये आदेश तब तक लागू रहेंगे, जब तक पूरे स्टाफ को कोरोना की दोनों खुराक नहीं लग जाती। स्कूलों में चेकिंग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
- ऋषभ गर्ग, नोडल अधिकारी, सेहत विभाग मोहाली।