फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The girl was harassed by sending obscene messages and videos, case filed against the accused

युवती को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर किया तंग, आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 06 Apr 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The girl was harassed by sending obscene messages and videos, case filed against the accused
मोहाली। एक युवती को मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर तंग करने के मामले में सोहाना थाना पुलिस ने एक युवक पर छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सोहाना के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही आरोपी को काबू करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अप्रैल को प्रवीण ने उसको फोन किया और उससे अश्लील बातें करने लगा। उसने इस तरह की बातचीत करने से उसे रोका और फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बहुत बार फोन किया और उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने शुरू कर दिए। जब वह लंबे समय तक बाज नहीं आया तो उसने प्रवीण को फोन करके कहा कि वह इस तरह की हरकतें न करे। लेकिन उसने धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने अपने परिवार को पूरी बात बताई और पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं और पुलिस ऐसी हरकतें करने वाले कई युवकों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed