फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The eyes of the commission will be on the promotion of leaders

नेताओं के प्रचार पर रहेगी आयोग की नजर

Thu, 13 Jan 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The eyes of the commission will be on the promotion of leaders
मोहाली। जिले के तीनों विधानसभा हलकों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के मीडिया पर किए जाने वाले खर्च पर जिला निर्वाचन कार्यालय नजर रखेगा। इसके लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन व मॉनीटरिंग कमेटी गठित कर दी गई है, जिसने अपना काम शुरू कर दिया है। कमेटी की चेयरमैन जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. ईशा कालिया ने मंगलवार को एमसीएम सेंटर का दौरा किया व वहां पर किए जा रहे कामों को देखा।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सारे उम्मीदवारों के मीडिया के सभी माध्यमों पर दिए जाने वाले विज्ञापन व प्रचार पर नजर रखी जाए। जिस भी जगह उम्मीदवार के चुनाव प्रचार से जुड़े विज्ञापन या अन्य सामग्री मिलती है तो उस बारे में तुरंत रिटर्निंग अफसर को सूचना दी जाए, ताकि इस चीज को उम्मीदवार के चुनाव खर्चे में शामिल किया जा सकें। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, ई-पेपर व सोशल मीडिया में विज्ञापन देने के लिए एमसीएम से मंजूरी लेनी जरूरी है। यदि कोई संस्थान उम्मीदवार की लिखित अनुमति व कमेटी की मंजूरी बिना विज्ञापन लगाता है तो उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा चुनाव से दो दिन पहले प्रिंट मीडिया में लगने वाले विज्ञापन भी उक्त कमेटी से मंजूर करवाने जरूरी रहेगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोई भी उम्मीदवार अगर पेड न्यूज मीडिया में लगवाता है तो उसे चुनाव खर्च में शामिल किया जाएगा। साथ ही निर्वाचन कमीशन की वेबसाइट पर उक्त उम्मीदवार के नाम पेड खबर लगवाने वाले उम्मीदवारों में शामिल करके प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा उक्त संस्थान के खिलाफ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया व नेशनल ब्रॉड कास्टिंग स्टैंडर्ड अथारिटी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed