फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The driver himself killed the truck cleaner by hitting him with an iron rod

Mohali News: चालक ने ही लोहे की रॉड मारकर की थी ट्रक क्लीनर की हत्या

Sun, 27 Apr 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The driver himself killed the truck cleaner by hitting him with an iron rod
जीरकपुर। केमिस्ट शॉप के बाहर चादर में लिपटे मिले ट्रक क्लीनर चमकौर सिंह की हत्या का मामला सुलझ गया है। ट्रक के ड्राइवर राहुल ने ही झगड़ा होने के बाद उसके सिर पर लोहे की रॉड से तीन वार किए थे। इसके बाद शव को केमिस्ट शॉप के बाहर चादर से ढक दिया। पुलिस के अनुसार जीरकपुर पहुंचने के बाद दोनों ने शराब पी।
विज्ञापन

इस दौरान चमकौर सिंह ने राहुल के परिवार के प्रति कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि राहुल से गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि जीरकपुर आते समय दोनों एक रात चमकौर सिंह के घर समाना भी रुके थे। अगले दिन वीरवार की शाम को जीरकपुर पहुंचे थे। एसएचओ जीरकपुर गगनदीप सिंह के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

यह था मामला
ट्रक चालक ने पुलिस को बताया था कि अपना जुर्म छिपाने के लिए पुलिस को झूठा बयान दिया था। उसके अनुसार वह दोनों ट्रक में सो रहे थे। कब क्लीनर की हत्या कर दी गई उसे कुछ पता नहीं चला। चालक ने बताया था कि वे पुणे से गन्ने का एक लोड ट्रक लेकर जीरकपुर पहुंचे थे। चमकौर सिंह हेल्पर के रूप में उसके साथ आया था। राहुल ने कहा वीरवार रात करीब 10 बजे वह जीरकपुर पहुंचे। ट्रक पार्क करने के बाद खाना खाया और ट्रक के केबिन में सोने चले गए। जब वह सुबह उठा तो उसने देखा कि चमकौर गायब था। आस-पास के इलाके में तलाश करने के बाद उसने उसे चादर से ढका जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed