फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The dilemma of the convenience of the online registry .. The registry work stalled due to server shutdown

ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा बनी दुविधा.. सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री और इंतकाल का काम रुका

Sat, 10 Apr 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
The dilemma of the convenience of the online registry .. The registry work stalled due to server shutdown
परेशान होते उप तहसील आए लोग। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। रजिस्ट्री की ऑनलाइन सुविधा लोगों के लिए दुविधा बन गई है। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए लोगों को तीन-तीन घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। जो काम पहले पहले पांच मिनट में हो जाता था, उसमें अब लंबा समय लग रहा है। उप तहसील में सर्वर आए दिन ठप रहता है। शुक्रवार को भी दोपहर एक बजे तक कोई रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसके बाद कुछ लोगों के काम हुए, लेकिन कई बिना काम करवाए लौट गए।
विज्ञापन

रजिस्ट्री करवाने आए लोगों का कहना है कि सरकार ने आनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए नेशनल जेनेरिक डाक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम नाम की वेबसाइट शुरू की है। कई दिन से यह वेबसाइट सही से काम नहीं कर रही है। वेबसाइट की देखरेख चंडीगढ़ की निजी कंपनी करती है। तहसील के अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि सर्वर डाउन की समस्या पूरे राज्य में चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना नियमों का भी उल्लंघन
जीरकपुर उप तहसील में शुक्रवार को रजिस्ट्री करवाने कई लोग आए थे। कार्यालय में कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। उप तहसील के अधिकारी परिसर में लोगों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारा स्टाफ सुबह नौ बजे कार्यालय पहुंच जाता है। लोग अप्वाइंटमेंट लेने के बावजूद लेट आ रहे हैं। इसलिए रजिस्ट्री करवाने में समय लग रहा है। इसके अलावा कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करवाने के लिए बार बार एनाउंसमेंट की जाती है। जगह-जगह नोटिस भी लगाए हैं, लेकिन लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। -पुनीत बांसल, तहसीलदार जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed