फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The crown of Corona freed from Mohali's hand, a patient came in front

मोहाली के हाथ से निकला कोरोना मुक्त होने का ताज, एक मरीज आया सामने

Tue, 26 May 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
The crown of Corona freed from Mohali's hand, a patient came in front
मोहाली। मोहाली जिले से कोरोना मुक्त होने का ताज करीब दो हफ्तों बाद हाथ से निकल गया है। सोमवार को जिले में नयागांव के आदर्श नगर की रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। जिसने जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ में एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि अब जिले में एक एक्टिव मरीज है। हालांकि जिले में अब तक 106 केस हो चुके हैं। जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बाकी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मोहाली में कोरोना के सभी मरीज दो हफ्ते पहले ठीक हो गए थे। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना मुक्त होने संबंधी कोई आर्डर जारी नहीं किया गया था। यह माना जा रहा था कि जिले में अब कोई एक्टिव मरीज नहीं है। जबकि डीसी ने लोगों से अपील की थी कि इस कोरोना महामारी को हलके में न लें। भले ही सभी मरीज ठीक हो गए हैं। लेकिन बीमारी का खतरा अभी तक टला नहीं है। उन्होंने कहा था कि अब लोगों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों को नसीहत दी थी कि वह घर से निकलते समय मास्क लगाकर ही जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दोपहिया वाहन पर केवल एक और कार में दो व्यक्ति ही सफर करें। जहां तक हो सके सार्वजनिक स्थान पर न चलें। इसके अलावा बीमारी को खत्म करने के लिए जिला प्रशासन भी काफी गंभीरता दिखा रहा था। जिले के 5 अस्पतालों में फ्लू कार्नर बनाए गए थे। जहां पर रोजाना सौ-सौ लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि अगर कोई संदिग्ध केस है तो सामने आए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed