फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The courage of thieves in the city is high, theft thrice in the same house

Mohali News: शहर में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही घर में तीन बार चोरी

Fri, 26 Apr 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
The courage of thieves in the city is high, theft thrice in the same house
मोहाली। जिला पुलिस की ओर से शहर में कानून व्यवस्था काबू मेें होने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन असल हालात यह है कि चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह पिछले 6 दिनों में फेज-2 के एक ही घर में तीन बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। यहां तक की चोरों की तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस उन्हें काबू नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

फेज-2 निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं और पिछले कुछ दिनों से उनकी मां की तबीयत काफी खराब है। वह रात के समय अपने घर को ताला लगाकर सेक्टर-49 में अपनी मां के घर चले जाती है और दिन में यहां आ जाती हैं। 18 अप्रैल को वह घर को ताला लगाकर गई थी, 20 अप्रैल को आकर देखा तो घर में चोरी हो चुकी थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसके पति की अलमारी में नकदी रखी थी जिसके ताले तोड़कर उसे चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी और पड़ोस में लगे सीसीटीवी से पता चला कि एक बाइ पर आए तीन युवकों (प्रवासी) ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की थी। दो दिन बाद दोबारा से उनके घर के ताले तोड़कर चोरों ने घर में पड़े चांदी के बर्तन चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो रात करीब 8 बजे चोरी घर में दाखिल हुए और 8.27 पर बाहर चले गए। उन्होंने दोबारा पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने कहा कि चोरों के हौसले इतने बढ़ गए कि बुधवाार की रात फिर से उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस बार चोरों को कोई और सामान ना मिलने पर घर में लगी टूटियां ही चोरी कर ली गई। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर पता चला कि एक चोर बाद दोपहर 4.25 पर उनके घर में दाखिल हुआ और 15 मिंट में नल चोरी करके ले गया। इस संबंधी फेज-1 थाने के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करके उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed