फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The couple duped the captain by pretending to marry their daughters to the sons of former army men by becoming an NRI, arrested

दंपती ने एनआरआई बनकर अपनी बेटियों की शादी पूर्व फौजी के बेटों से करने का झांसा देकर कैप्टन को ठगा, गिरफ्तार

Fri, 16 Apr 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
The couple duped the captain by pretending to marry their daughters to the sons of former army men by becoming an NRI, arrested
मोहाली। एनआरआई बनकर अपनी बेटियों से शादी का झांसा देकर एक दंपती ने पूर्व फौजी से एक लाख सत्तर हजार रुपये ठग लिए। जांच के बाद थाना मुल्लांपुर पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मुल्लांपुर पुलिस से पहले ऐसे ही एक अन्य ठगी के मामले में संगरूर पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कनाडा रिटर्न एनआरआई बनकर एक दंपती पंजाब में लोगों को ठग रहा था। इस दंपती पर आरोप है कि वह अपनी बेटियों से शादी करने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठग रहा था। होशियारपुर के रहने वाले एक पूर्व सैन्य अधिकारी भी इनके झांसे में आ गए। होशियारपुर जिले के गांव बहबोवाल छन्निया के रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन महिंदर सिंह के बेटे शादी लायक हैं। उन्होंने एक विज्ञापन के जरिये कनाडा बेस्ड एनआरआई की लड़कियों से अपने बेटों की शादी करने के लिए संपर्क किया। इस पर लड़कियों के माता-पिता हरबंस लाल और गुरमीत कौर ने रिटायर्ड कैप्टन से संपर्क किया। यह दंपती खरड़ में कुराली रोड पर स्थित सीबीएम ग्रेशियन सोसायटी में रह रहा था। दोनों परिवारों में शादी को लेकर बातचीत हुई और रिश्ता तय हो गया।
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद कथित एनआरआई दंपती ने कैप्टन महिंदर सिंह को फोन पर बताया कि हमारे बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। उसे छुड़ाने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत है। इस पर कैप्टन महिंदर सिंह पैसे देने को तैयार हुए तो, दंपती ने मुल्लांपुर में इलाहाबाद बैंक की शाखा के एक खाते में एक लाख सत्तर हजार रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद से यह दंपती जिस मकान में रह रहे थे वहां से फरार हो गया। कैप्टन महिंदर सिंह ने मामले की शिकायत मोहाली के एसएसपी सतिंदर सिंह को दी। मामले की जांच के बाद डीएसपी साइबर क्राइम ने कैप्टन की शिकायत पर दंपती के खिलाफ थाना मुल्लांपुर में ठगी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोहाली पुलिस ठगी के आरोपी दंपती को गिरफ्तार करती, इससे पहले ही पता चला कि संगरूर पुलिस ने दंपती को एक अन्य ऐसे ही ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। संगरूर जिले के थाना संढौर में उक्त दंपती के खिलाफ इसी तरह का ठगी का केस जनवरी, 2021 में दर्ज हुआ था। मुल्लांपुर थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी हरबंस लाल और उनकी पत्नी गुरमीत कौर मूल रूप से बरनाला के रहने वाले हैं और वहां एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे। अब आरोपियों की कस्टडी के लिए संगरूर थाने से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए मोहाली लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed