फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The corporation finally woke up from its sleep and removed street vendors from the streets of Phase-1.

Mohali News: आखिर नींद से जागा निगम, फेज-1 की सड़कों से रेहड़ी-फड़ी हटाई

Thu, 27 Jun 2024 06:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
The corporation finally woke up from its sleep and removed street vendors from the streets of Phase-1.
मोहाली। शहर की सड़कों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ आखिरकार नगर निगम नींद से जाग गया है। नगर निगम ने अब रेहड़ी-फड़ी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि अब इस अभियान में नगर निगम कमिश्नर नवजोत कौर खुद मौके पर जाकर शहर को रेहड़ी फड़ी मुक्त बनाने में जुट गईं हैं। शहर में जहां नजर डालें, वहीं कोई न कोई रेहड़ी-फड़ी लगी देखने को मिल जाती है। शाम होते उनकी संख्या बढ़ने लगती है। वहीं बात करे मोहाली गांव से फेज-1 जोड़ने वाली मुख्य सड़क के हालात यह थे कि रेहड़ी-फड़ी वालों ने फुटपाथ ही नहीं सड़कों पर भी सामान रखकर बेचना शुरू कर दिया था। कई बार शिकायत देने के बाद आखिर कर नगर निगम ने कार्रवाई कर दी है। निगम कमिश्नर डॉ. नवजोत कौर ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करवाई। इस दौरान निगम टीम ने रेहड़ी फड़ी वालों का सामान अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फेज 1 में मोहाली गांव की ओर जाती सड़क पर सुबह से ही रेहड़ी-फड़ी लगनी शुरू हो जाती थी। शाम के समय यहा जाम लगा रहता था जिस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार जाम के कारण लोगों में लड़ाई भी हो चुकी है। नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट रघुबीर सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से काईवाई करने के बाद यहां पर पक्के तौर पर गाड़ी लगा दी जाएगी ताकि फिर से रेहड़ी-फड़ी वाले कब्जा न कर सकें। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा अपने बरामदों में किए गए कब्जे को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed