{"_id":"57ba03584f1c1b7273d4f7bc","slug":"the-consumer-protection-federation-meeting-pradhan-ps-virdhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजौली वाटर वर्क्स का पानी शहर में लाने के लिए होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजौली वाटर वर्क्स का पानी शहर में लाने के लिए होगी चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में घट रहा सरयू नदी का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
द कंज्यूमर प्रोटेक्शन फेडरेशन की कार्यकारिणी की मीटिंग सोमवार को होगी। प्रधान पीएस विरदी ने मीटिंग के संबंध में एजेंडे की कापी काउंसिल के प्रधान चेयरमैन व जिले के डीसी को भेज दी गई है। इसमें शहर के सभी मुद्दों को उठाया जाएगा। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि इन कामों को जल्द पूरा करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही कोशिश की जाएगी कि लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में सबसे बड़ी मांग मोहाली शहर को कजौली वाटर वर्क्स से पीने वाले पानी की पाइप लाइन बिछाने, शहर की परचून की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने, दुकानों में नाप-तौल के सामान की जांच के प्रबंध करना, हलवाइयों द्वारा मनमर्जी से मिठाई की कीमत में डिब्बों के तौल पर रोक लगाना शामिल है। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडरों की सब्सिडी को खत्म करना, मोहाली रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट के लिए बस सर्विस शुरू करना, सरकारी अस्पताल में वसूली जा रही मोटी पार्किंग फीस को कम करने को मीटिंग में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग पूरी तरह कामयाब होगी।
शहर में ऑटो का किराया होगा एक समान
इसके अलावा मीटिंग में ऑटो रिक्शा के किराए की रकम तय करना, ट्रैफिक लाइटों पर जेब्रा लाइन बनाने, खाने-पीने के सामान की जांच के प्रबंध करना, फास्ट फूड की रेहड़ियों को काबू करना, बच्चों से एंट्रेंस फीस के नाम पर की जाने वाली वसूली जाने वाली रकम को काबू करना, किसान मंडियों में मसलों की खुली बिक्री पर रोक लगाना व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने के लिए कम्युनिटी सेंटर में स्थान का प्रबंध करना चाहते है।