फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The condition of the medical college is bad, Deputy Mayor Bedi opposed the PPP mode.

Mohali News: मेडिकल कॉलेज की हालत खराब, डिप्टी मेयर बेदी ने पीपीपी मोड का किया विरोध

Tue, 18 Nov 2025 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The condition of the medical college is bad, Deputy Mayor Bedi opposed the PPP mode.
मोहाली। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को विस्तृत पत्र लिखकर डॉ. भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की खस्ताहाल स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अपने 40% हिस्से का फंड तुरंत जारी करना चाहिए, ताकि यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के सहयोग से पूरा हो सके और मोहाली के नागरिकों से किए गए वादे निभाए जा सकें।डिप्टी मेयर ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज को लेकर पंजाब सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए थे, वही डॉ. भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज आज बुनियादी सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है और सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में यहां पढ़ने आए 500 से अधिक मेडिकल छात्र बिना उचित क्लासरूम, हॉस्टल, लैब और लाइब्रेरी के कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कॉलेज इस समय एक छोटी-सी स्कूल जैसी इमारत में चल रहा है, जहां न उचित लैब हैं, न लाइब्रेरी और न ही बड़े क्लासरूम। हॉस्टल अब तक तैयार नहीं हो पाया है, जिसके कारण छात्रों को बाहर किराए पर फ्लैट लेकर रहना पड़ रहा है। बेदी ने इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखे पत्र में पीपीपी मोड का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार पीपीपी मॉडल को छोड़कर अपना 40% हिस्सा तुरंत जारी करे और केंद्र सरकार से मिलने वाले 60% फंड के साथ प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि मोहाली के नागरिकों और छात्रों से किए गए वादे पूरे हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed