फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The civil surgeon inspected the facilities of the PHC

Mohali News: सिविल सर्जन ने पीएचसी की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Fri, 28 Feb 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The civil surgeon inspected the facilities of the PHC
कुराली। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने वीरवार को बूथगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाने वाली दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सक द्वारा लिखी गई हर आवश्यक दवा अस्पताल के अंदर उपलब्ध होनी चाहिए तथा यदि कोई दवा बाहर किसी निजी दुकान पर उपलब्ध है तो अस्पताल प्रभारी की जिम्मेदारी है कि वह संबंधित दवा मरीज को उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

डॉ. जैन ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया, अस्पताल में साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिए कि पूरे अस्पताल को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखा जाए ताकि मरीजों को अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। सिविल सर्जन ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं तथा मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

डॉ. जैन ने प्रांतीय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं के अधिक प्रभावी कार्यान्वयन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की तथा निर्देश दिए कि कार्यालय आने व जाने के लिए निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed