फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The city's industrial areas will be revamped after years of waiting

Mohali News: सालों के इंतजार के बाद संवरेंगे शहर के औद्योगिक क्षेत्र

Wed, 15 Jul 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The city's industrial areas will be revamped after years of waiting
पहली बार शहर के सबसे बड़े आईटी हब के रूप में विकसित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी को भी इस योजना में प्रमुखता से शामिल किया गया है। यह इलाका कई सालों से विकास की राह देख रहा था। नगर निगम के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8, 8ए, 8बी, 9, 7, 1, 2, 3, 4, 5 और 6 में सड़क किनारे बनी ग्रीन बेल्टों का विकास, पेवर ब्लॉकों की दोबारा बिछाई, कर्ब-चैनल निर्माण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। लंबे समय से इन क्षेत्रों में टूटी इंटरलॉकिंग टाइलें, उखड़े पेवर ब्लॉक, क्षतिग्रस्त कर्ब और बदहाल हरित पट्टियां उद्योगपतियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थीं।
विज्ञापन

नगर निगम ने इंडस्ट्रियल एरिया-8 की बी रोड पर स्थित ग्रीन बेल्ट के विकास, अजीत चौंक से चप्पड़ चिड़ी तक दोनों ओर की हरित पट्टियों के रखरखाव, चीमा लाइट से स्पाइस लाइट तक ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण और ओल्ड अमरटेक्स रोड की हरित पट्टियों के विकास के लिए अलग-अलग अनुमान तैयार किए हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया-7 में ए-47 से ई-164 तथा ई-175 तक पेवर ब्लॉक दोबारा बिछाने का कार्य भी प्रस्तावित है। योजना के तहत इंडस्ट्रियल एरिया-1 एवं 6, इंडस्ट्रियल एरिया-2, 3, 4 और 5, इंडस्ट्रियल एरिया-7, 8, 8ए, 8बी तथा 9 में कर्ब, चैनल, पेवर ब्लॉक और अन्य सिविल कार्य कराए जाएंगे। वहीं मोहाली गांव से फायर स्टेशन और न्यू बस स्टैंड लाइट्स से मोहाली गांव यह दोनों इलाका इंडस्ट्रियल एरिया में पड़ता है की सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट का भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और अन्य बुनियादी सुविधाएं लंबे समय से अपग्रेडेशन की मांग कर रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने करीब 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू की है। - सरबजीत सिंह समाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed