फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The city council demolished the wall of an illegal PG on VIP Road

Mohali News: नगर परिषद ने वीआईपी रोड पर अवैध पीजी की दीवार तोड़ी

Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The city council demolished the wall of an illegal PG on VIP Road
जीरकपुर। वीआईपी एनक्लेव निवासियों की शिकायत पर नगर परिषद ने सोमवार को अवैध पीजी तोड़ने की कार्रवाई की। स्थानीय लोगों ने इस संदर्भ में डीसी को शिकायत की थी। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से बिल्डिंग का सेट बैक हिस्से की एक दीवार तोड़ दी। इसके बाद वहां अन्य पीजी मालिक भी पहुंच गए और नगर परिषद के अधिकारियों को एक सप्ताह में खुद ऊपर की बिल्डिंग तोड़ने की अंडर टेकिंग (एफिडेविट) दिया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, एमई, एसडीओ, बिल्डिंग इंस्पेक्टर और अतिक्रमण हटाओ टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पीजी के सेट बैक वाला पीछे का हिस्सा तोड़ गया है। बिल्डिंग को कोई नुकसान ना पहुंचे इसलिए बिल्डिंग को ज्यादा नही तोड़ा गया है। संबंधित मालिक अगर खुद एक सप्ताह में बिल्डिंग नही तोड़ते हैं तो नगर परिषद इस कार्य को अंजाम देगी।
विज्ञापन




हमने आज कार्रवाई कर बिल्डिंग का पीछे हिस्सा तोड़ा है। यह बिल्डिंग नक्शे के अनुसार नहीं बनी थी, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। यदि पीजी मालिक एक सप्ताह में खुद अवैध बिल्डिंग नही तोड़ता है तो नगर परिषद खुद के खर्चे पर इसको तोड़ देगी। - जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed