फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The boy's mother's purse theft ring ceremony

रिंग सेरेमनी से लड़के की मां का पर्स चोरी

Mon, 07 Oct 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 07 Oct 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
The boy's mother's purse theft ring ceremony
फेज पांच स्थित दावत होटल में रिंग सेरेमनी के दौरान लड़के की मां का पर्स चोरी हो गया। दो नाबालिग लड़कियां सबके सामने से देखते ही देखते पर्स उड़ा ले गईं और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन



 जब शगुन के पैसे निकालने के लिए महिला ने पर्स देखा तो हड़कंप मच गया। क्योंकि पर्स में करीब ढाई लाख रुपये के गहने और पचास हजार रुपये कैश था।


मौके पर पहुंची थाना फेज एक पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। इसमें लड़कियों की सारी करतूत कैद हुई हैं। पर्स में महिला का मोबाइल फोन भी था।
विज्ञापन


 मोबाइल की आखिरी लोकेशन इंडस्ट्रियल एरिया फेज सात की मिली। पुलिस ने आसपास सारा सर्च कर लिया, परंतु लड़कियों का कुछ पता नहीं चला।


मैक्स अस्पताल की डॉ. इंदु भल्ला के बेटे मोहित की रिंग सेरेमनी होटल दावत में थी। लड़के वाले दोपहर एक बजे से पहले पहुंच गए थे और लड़की वालों का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरफ चहल-पहल थी। इसी बीच जींस-टॉप पहने 13-14 साल की दो लड़कियां वहां पहुंचीं और इधर-उधर घूम कर सारी गतिविधियां देखने लगीं। लड़के वालों ने गौर नहीं किया, एक व्यक्ति ने उनसे बात भी की, परंतु उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उसने सोचा कि शायद यह लड़की की तरफ से होंगी, क्योंकि उन्होंने अच्छे कपड़े पहने हुए थे।
इस दौरान लड़कियां सबसे आगे वाली सीटों पर बैठ चुकी थीं।

 उन्होंने देख लिया था कि पर्स डॉ. इंदु के हाथ में है और वह मौके की तलाश में थीं। करीब सवा एक बजे जब पंडितजी तैयारी करने लगे तो डॉ. इंदु ने पर्स पीछे कुर्सी पर रखा और पूजा की तैयारी में जुट गईं।


 बस लड़कियों को मौका मिला। एक लड़की पर्स की तरफ बढ़ी, दूसरी उसके बिल्कुल सामने पहुंच गई और सबकी गतिविधियों पर नजर रखने लगी। कुछ ही सेकेंड में लड़की ने पर्स उठाया और देखते ही देखते दोनों बाहर निकल गईं। होटल के बाहर लगे कैमरे ने भी उनको तेजी से जाते हुए कैद किया।


 पर्स गायब होने का पता चलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन ही वायरलेस मैसेज फ्लैश कराया, यूटी पुलिस को भी सूचना दी गई। शाम तक पुलिस इंडस्ट्रियल एरिया फेज सात में उनकी तलाश करती रही, परंतु कोई सुराग नहीं मिला।



बिना रिंग के हुई रिंग सेरेमनी
रिंग सेरेमनी के दौरान डॉ. इंदु का पर्स चोरी होने की घटना से रंग में भंग पड़ गया। कुछ देर के लिए खुशियों पर पानी फिरा। परंतु फिर दोनों परिवारों ने खुद को संभाला। समस्या यह थी कि रिंग भी उसी पर्स में थी। इसलिए बगैर रिंग के ही सेरेमनी की गई। शगुन के साथ मंगल कार्य संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed