{"_id":"68322a34dcd4f8fdc40502a7","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-lying-in-the-fields-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129410-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लापता हुए नौजवान का शव खेतों में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लापता हुए नौजवान का शव खेतों में पड़ा मिला
विज्ञापन
कुराली। गांव नंगल के लापता युवक का शव खेतों में पड़ा मिला है। इस मामले को लेकर पुलिस की ओर जांच की जा रही है।
गांव नंगल के मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने बताया कि उसका भाई जगमोहन सिंह (32) 20 मई को सुबह घर से मजदूरी करने के लिए गया था। अचानक कहीं लापता हो गया। उसने बताया कि शनिवार को उसका शव गांव के नजदीक खेतों में बहुत ही दयनीय हालत में मिला।
उन्होंने बताया कि उन्हें गांव के कुछ लोगों से जगमोहन सिंह का शव पड़ा होने के बारे में पता चला। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि भाई के शव की हालत बहुत खराब थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कुराली पुलिस को दी। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।