फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The body of a 22-year-old youth, who was missing from Tasimbali village, was found near the Haryana border.

Mohali News: गांव तसिंबली से लापता 22 वर्षीय युवक का शव हरियाणा सीमा के पास मिला

Thu, 26 Mar 2026 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The body of a 22-year-old youth, who was missing from Tasimbali village, was found near the Haryana border.
लालडू। नजदीकी गांव तसिंबली से लापता एक 22 वर्षीय युवक का शव दूसरे दिन हरियाणा सीमा में पड़ते गांव कलरहेड़ी के नजदीक संदिग्ध हालात बरामद हुआ। युवक की बाईं बाजू में नशा करने में इस्तेमाल इंजेक्शन भी खाली होने के बावजूद लगा हुआ था। आशंका है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पंजोखरा साहिब पुलिस थाने की पुलिस ने फिलहाल बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई अंजाम दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक 22 वर्षीय अविवाहित अवतार सिंह पुत्र निर्मल सिंह सोमवार सुबह घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल गया था परंतु वापस नहीं लौटा। उसका सेलफोन भी बंद आ रहा था जिस पर उसके माता-पिता ने हंडेसरा थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। अगले दिन मंगलवार शाम को परिवार वालों को अवतार का शव परिजनों को अंबाला–शहजादपुर रोड पर गांव कलरहेड़ी के नजदीक वीरान जगह में पड़ा मिला। उसका मोटरसाइकिल भी नजदीक ही था। जांच अफसर विक्रम कुमार के अनुसार अवतार की बाजू में खाली इंजेक्शन जरुर लगा हुआ था परंतु उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई या किसी और कारण, इसकी असली वजह पोस्टमार्टम या फिर विसरा जांच रिपोर्ट से पता चलेगी। फिलहाल, पुलिस ने बुधवार को अंबाला सिविल अस्पताल से बॉडी पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed