फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The bank robbers did not find a clue, the police bid - those giving address will get reward

बैंक लूटने वालों का नहीं लगा सुराग, पुलिस बोली- पता देने वालों को मिलेगा इनाम

Mon, 06 Jul 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bank robbers did not find a clue, the police bid - those giving address will get reward
मोहाली। फेज-3ए स्थित पंजाब नेशनल बैंक की महिला ब्रांच में एयरगन और चाकू की नोक पर 18 दिन पहले हुई 4.80 लाख रुपये की लूट में पुलिस खाली हाथ है। पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

हालांकि कई लोगों को इस मामले में राउंडअप कर पूछताछ की गई। वहीं, अब पुलिस लोगों से लुटेरों को पकड़ने के लिए मदद मांगी है। पुलिस का कहना है कि जो लुटेरे की सूचना उन्हें देगा। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इतना ही नहीं उसे इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस संबंधी पुलिस की तरफ से तीन फोन नंबर जारी किए गए हैं। जिन पर लोगों को सूचना देनी होगी। दूसरी तरफ पुलिस की टीमें इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। इस लूट की सूचना पुलिस के इन नंबरों पर दी जा सकती है। एसपीडी मोहाली-9914900962, डीएसपी सिटी-एक- 9988449099, एसएचओ मटौर 9878633339 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed