फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The aim is to reduce dengue by 80 percent by organizing an awareness walk

Mohali News: जागरूकता पदयात्रा निकाल डेंगू को 80 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य

Sat, 10 May 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The aim is to reduce dengue by 80 percent by organizing an awareness walk
हरी झंडी दिखाकर डेंगू जागरूकता रैली निकालते मंत्री। संवाद 
मोहाली। पंजाब सरकार ने जागरूकता के माध्यम से इस मौसम में डेंगू के मामलों को 80 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सेहत विभाग पूरी तरह से तैयार है। यह बात पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को फेज-7 में आम आदमी क्लिनिक से 'डेंगू से हर शुक्रवार लड़ो' अभियान की शुरुआत के मौके पर कही। इस मौके पर डेंगू विरोधी रैली निकाल कर जागरूकता पदयात्रा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष इन प्रयासों के परिणामस्वरूप डेंगू के मामलों में 50 प्रतिशत की कमी आई थी। डेंगू विरोधी जागरूकता अभियान के तहत इस बार पंजाब के 20 लाख विद्यार्थियों को डेंगू के मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया है। इसका उद्देश्य घरों और स्कूलों को डेंगू के मच्छरों को प्रजनन से बचाना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक लाख मानव बल की मदद से डेंगू प्रजनन को रोकने के लिए सर्वेक्षण अभियान की तैयारी की है।
विज्ञापन

मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मचारियों, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं को पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का महत्वपूर्ण अंग बताया है। उन्होंने कहा कि उनका काम देश की सीमाओं पर लड़ रहे बहादुर सैनिकों की तरह लोगों को उनके घरों में मौजूद डेंगू के दुश्मन से बचाना है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी जिम्मेदारी को समर्पण भाव से निभाएंगे तो न केवल डेंगू के मामलों में कमी ला सकते हैं, बल्कि बहुमूल्य जीवन भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed