{"_id":"698cec4eff963a848f03458d","slug":"the-administration-will-auction-the-controversial-shamlat-land-of-daidi-village-mohali-news-c-71-1-spkl1025-139000-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विवादों में रही दैड़ी गांव की शामलात जमीन की नीलामी करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विवादों में रही दैड़ी गांव की शामलात जमीन की नीलामी करेगा प्रशासन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के चर्चित गांव दैड़ी की शामलात जमीन को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से विवादों में घिरी इस पंचायत भूमि की अब खुले तौर पर निलामी कराए जाने का फैसला लिया गया है। मोहाली प्रशासन की ओर से उपायुक्त कार्यालय ने बाकायदा नीलामी नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें नीलामी की तारीख, स्थान और शर्तें स्पष्ट की गई हैं।
दैड़ी गांव की इस शामलात जमीन पर पहले एक नामी बिल्डर कंपनी द्वारा शोरूम काटे जाने का मामला सामने आया था। यह कंपनी एक कांग्रेसी नेता से कथित तौर पर जुड़ी बताई जाती है। इस कार्रवाई के बाद जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और मामला राजनीतिक रंग भी ले बैठा। पहले भी इस जमीन की बोली के लिए समय तय किया गया था, लेकिन राजनीतिक दबाव और विवादों के चलते नीलामी रद्द कर दी गई थी। तब यह जमीन राजनीति की भेंट चढ़ गई थी।
अब एक बार फिर पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिव के आदेशों के तहत इस जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार ग्राम पंचायत दैड़ी की कुल 43 कनाल 3 मरले जोकि तकरीबन पांच एकड़ से ज्यादा है शामलात भूमि को खुले ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने इस जमीन का रिजर्व प्राइस 39 करोड़ 24 लाख 75 हजार 72 रुपये प्रति एकड़ तय किया है। डीसी मोहाली की ओर से जारी नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नीलामी ‘जैसी है, जहां है’ के आधार पर होगी। सफल बोलीदाता को तय समयसीमा में पूरी रकम जमा करानी होगी, अन्यथा उसकी जमा राशि जब्त कर दोबारा नीलामी कराई जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि बोली स्वीकार या रद्द करने का अंतिम अधिकार उपायुक्त के पास रहेगा।
26 फरवरी को होगी नीलामी
नीलामी 26 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-76 स्थित उपायुक्त कार्यालय के कमेटी रूम नंबर 256 में होगी। इच्छुक बोलीदाताओं को विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 10 दिनों के भीतर रिजर्व प्राइस का 25 प्रतिशत सुरक्षा राशि के तौर पर बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करानी होगी। केवल वही व्यक्ति या संस्था नीलामी में भाग ले सकेगी, जिसने यह राशि समय पर जमा की होगी।