{"_id":"60a7f83a8ebc3e7c51733507","slug":"the-adc-handed-over-the-fateh-kit-herself-to-the-corona-infected-house-mohali-news-pkl4140963116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : कोरोना को मात देने के लिए आगे आए अधिकारी... संक्रमितों के घर पहुंचकर खुद एडीसी ने सौंपी फतेह किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : कोरोना को मात देने के लिए आगे आए अधिकारी... संक्रमितों के घर पहुंचकर खुद एडीसी ने सौंपी फतेह किट
विज्ञापन
मोहाली। अपने जिले को कोरोना संक्रमण से मुक्त करवाने के लिए अब जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को मिशन फतेह रैपिड रिस्पांस टीमों के साथ मिलकर एडीसी आशिका जैन खुद कई गांवों में पहुंची और यहां एकांतवास में चल रहे कोरोना संक्रमितों को फतेह किट मुहैया करवाई। इतना ही नहीं उन्होंने कोरोना को मात देने वाले लोगों से बातचीत भी की। कोरोना संक्रमण के दौरान उन्हें किस तरह की स्थिति से गुजरना पड़ा, इस बारे में भी जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने उनसे यह भी जाना कि उन्हें सरकार की योजनाओं का कितना फायदा मिला है।
जानकारी के मुताबिक एडीसी आशिका जैन ने शुक्रवार को सुबह जुझार नगर, नयागांव समेत कई अन्य गांवों का दौरा किया। यहां पर कोरोना संक्रमितों से मिलकर कोरोना को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रशासन के काम की हकीकत जानी। एडीसी ने बताया कि सरकार की ओर से कोरोना को मात देने के लिए मुहैया करवाई जा रही फतेह किट संक्रमितों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। जिले में अब तक दस हजार मरीजों को फतेह किट मुहैया करवाई गई हैं। यह किट मरीजों तक पहुंचाने के लिए एसपी देहाती रवजोत कौर ग्रेवाल को नोडल अफसर लगाया गया है।
एडीसी ने बताया कि फतेह किट में 18 चीजें मुहैया करवाई जाती हैं। इनमें प्लस ऑक्सीमीटर, डिजिटल थर्मामीटर, दवाइयां और काहड़ा, जागरूकता संबंधी सामग्रीख् दवाइयां इस्तेमाल करने के बारे में गाइडलाइन और सेल्फ मॉनिटरिंग के बारे में जानकारी रहती है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वह कोरोना महामारी को गंभीरता से लें और कोरोना संक्रमितों की हर संभव मदद करें।
विज्ञापन
एक फोन कॉल पर जरूरतमंदों को पुलिस मुहैया करवाएगी राशन
इस मौके पर एसपी देहाती रजवोत ग्रेवाल ने बताया कि प्रशासन उक्त सेवाओं के अलावा जरूरतमंद लोगों को राशन भी मुहैया करवा रहा है। एकांतवास में रह रहे मरीजों या उसके परिवार को राशन संबंधी कोई दिक्कत आती
है तो हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। परिवार को राशन भी मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल हेल्पलाइन के लिए लोगों को 104 नंबर पर कॉल करनी होगी। यह नंबर 24 घंटे सातों दिन चलता है।