फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Terror of abandoned dogs in Mohali district, 14461 people became victims in two and a half years.

Mohali News: जिला मोहाली में लावारिस कुत्तों का आतंक, ढाई साल में 14461 लोगों को बनाया शिकार

Sun, 28 Jul 2024 05:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Terror of abandoned dogs in Mohali district, 14461 people became victims in two and a half years.
मोहाली। जिला मोहाली में अब लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हैं कि ढाई साल के दौरान करीब 14461 लोगों को लावारिस कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला है। मोहाली में बढ़ते लावारिस कुत्तों के मामलों की एक बड़ी वजह नसबंदी न होना भी रहा। मोहाली में वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2023 के बीच 17 माह तक कोई नसबंदी नहीं की गई। जिसकी वजह से लावारिस कुत्तों की आबादी बढ़ती चली गई। हालांकि अब नगर निगम ने एक बार फिर से नसबंदी अभियान शुरू कर दिया है। काफी समय से बंद पड़े नसबंदी अभियान को पिछले साल 4 सितंबर को शुरू किया गया था।
विज्ञापन


लेकिनलावारिस कुत्तों के आतंक का खात्मा किसी तरह से भी नहीं हो पा रहा है। मोहाली जिले में शुक्रवार को लावारिस कुत्तों ने तीस लोगों को अपना शिकार बनाया। मोहाली के सिविल अस्पताल में शुक्रवार को तीस मामले आए हैं। जिसमें से 15 वह मामले हैं जो कि खरड़ के हैं। वैसे, वर्ष 2024 की बात करें तो मार्च में सबसे ज्यादा 676 मामले डॉग बाइट के आए हैं।
विज्ञापन



मोहाली के जिला अस्पताल में आने वाले डॉग बाइट के मामलों में पाया गया है कि तीस फीसदी मामलों में यह लावारिस कुत्ते दुपहिया वाहन चालकों और साइकिल चालकों के पीछे पड़े और उनको काट खाया। इसके साथ ही कई मामले मोहाली के पार्कों के हैं, जहां खेलते हुए बच्चों को लावारिस कुत्तों ने काटा। इसके साथ ही खरड़ के कई इलाकों में लावारिस कुत्तों के मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्च तक 2667 की नसबंदी



नगर निगम की ओर से जुलाई 2024 तक करीब 4000 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवा दी गई है। औसतन प्रतिदिन 10-15 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाई जा रही है। पिछले साल नवंबर में 432 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करवाई गई।








डॉग बाइट के मामले



वर्ष 2022 4554



वर्ष 2023 5669



वर्ष 2024 4238











कोट्स



हम लगातार नसबंदी कर रहे हैं। 4 सितंबर 2023 से लेकर अब तक हमने चार हजार लावारिस कुत्तों की नसबंदी कर दी है। हमारा प्रयास है कि नसबंदी की संख्या को बढ़ाया जाए। जिससे आबादी पर कंट्रोल किया जा सके। -डॉ. संजीव कंबोज, मेडिकल ऑफिसर हेल्थ, नगर निगम, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed