फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tension continues for five days, sanitation workers will stop garbage lifting from today

Mohali News: पांच दिन से तनातनी जारी, आज से कूड़े की लिफ्टिंग रोकेंगे सफाई कर्मचारी

Mon, 15 Apr 2024 05:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Tension continues for five days, sanitation workers will stop garbage lifting from today
मोहाली। मोहाली में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मोहाली में गंदगी के ढेर लग चुके हैं। पांच दिन से चल रही हड़ताल के कारण मोहाली में करीब 500 टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच बात न बनने से तनातनी जारी है, ऐसे में मामले का हल होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। पहले ही दो दिन से घरों से कूड़ा न उठने से परेशानी बढ़ी हई है। अब पंजाब सफाई कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल ने कहा है कि सोमवार से गारबेज कलेक्शन के लिए चलाई जाने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों के ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे, जिससे ये गाड़ियां भी बंद हो जाएंगी और शहर में कूड़े का उठान नहीं हो सकेगा।पांच दिन से मोहाली में न घरों से कूड़ा उठाया गया, न कालोनियों से और न ही मार्केट्स की सफाई की गई। गौरतलब है कि मोहाली के सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बातचीत विफल होने के बाद घरों से कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया है। मोहाली में फेज-1 मार्केट, फेज 3बी2 मार्केट, फेज 3बी1 मार्केट, फेज 4 मार्केट और फेज-5 मार्केट के साथ 50 वार्डों में कूड़े के ढेर लग चुके हैं।
विज्ञापन

इन मार्केट्स में लगाए डस्टबिन से अब कूड़ा गिरकर बाहर फैलने लगा है। यह पूरे बाजार में फैल रहा है। प्रशासन के पास कूड़ा हटवाने का कोई विकल्प नहीं है, ताकि मोहाली से कूड़ा हटाया जा सके।
विज्ञापन


1700 कर्मचारी काम कर रहे यहां
मोहाली में कुल सफाई कर्मचारी 1700 हैं। इसमें सड़कों की सफाई के लिए करीब 800 कर्मचारी लगे हैं, जबकि पब्लिक टाॅयलेट की सफाई के लिए 400 कर्मचारियों की ड्यूटी है। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन में 450 कर्मचारी हैं। इसके साथ कूड़े की ट्रैक्टर ट्रालियों और छोटी गाड़ियों को चलाने में लगे करीब पचास कर्मचारी भी अब हड़ताल पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गारबेज कलेक्शन गाड़ी भी होगी बंद
प्रशासन को इस मामले का हल निकालना चाहिए। मोहाली में जैसे जैसे कूड़ा फैलता जा रहा है, वैसे वैसे आम आदमी की परेशानी बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में बीमारी फैलना का खतरा बढ़ चुका है। इस कूड़े से मच्छर पनपने लगे हैं। मौसम बदल रहा है और गर्मी बढ़ रही है, जिससे बीमारी फैल सकती है।


ये हैं सफाई कर्मचारियों की मांगें
पंजाब सफाई कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पवन गोडियाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ज्यादा वेतन नहीं दिया जाता है। उनकी मांग है कि वेतन बढ़ाकर चंडीगढ़ के बराबर 22000/ किया जाए। सार्वजनिक शौचालयों में काम करने वाले लगभग 200 सफाई कर्मचारी, जो बेरोजगार हो रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त ड्यूटी पर रखा जाए। उन्होंने एलान किया है कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

एक नजर

कुल कर्मचारी 1700
सड़कों सफाई करने वाले कर्मचारी 800
सार्वजनिक शौैचालय में कर्मचारी 400
डोर टू डोर कलेक्शन 500
मोहाली में गारबेज कलेक्शन गाड़ियां 40
गाड़ियों में चलने वाले ड्राइवर 35
(पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन के हवाले से डाटा)
रोजाना कूड़ा इकट्ठा होता है 100 टन
अब तक कूड़ा फैला 500 टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed