फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   teachers recruitment, govt recruitment, punjab recruitment, campus, education, mohali, kurali

जल्दी शुरू हो जाएगी टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया, तैयार रहें युवा

Tue, 10 May 2016 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 10 May 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitment, govt recruitment, punjab recruitment, campus, education, mohali, kurali
टीचर - फोटो : अमर उजाला
राज्य की मौजूदा सरकार शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार बच्चों को बढ़िया शिक्षा सुविधाएं देने के लिए विशेष नीति बना रही है। यह कहना है नव नियुक्त मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा) सीमा कुमारी का। वह सोमवार को शहर में आई थीं। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और वर्करों ने उन्हें सिरोपा देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया। सीमा कुमारी ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों की कमी को देखते हुए बडे़ स्तर पर टीचरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सौंपी जिम्मेदारी को वह पूरी इमानदारी निभाएंगीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, उतना विकास कभी नहीं हुआ। इसी दौरान सीनियर भाजपा नेता अनिल पराशर और स्थानीय भाजपा मंडल के प्रधान तरसेम भगीरथ के नेतृत्व में भाजपा वर्करों उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर काउंसिल की प्रधान कृष्णा देवी, पार्षद गुरचरण सिंह राणा, परमजीत सिंह, लखवीर सिंह लक्की, प्रदीप कुमार चनालो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed