फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teachers and officers who teach online in the Corona period will be honored

कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा देने वाले शिक्षक और अधिकारी होंगे सम्मानित

Sun, 18 Oct 2020 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teachers and officers who teach online in the Corona period will be honored
मोहाली। जिले के स्कूल खोलने की शुरूआत साथ ही शिक्षा सचिव सहित विभाग के आला अधिकारियों ने शत-प्रतिशत परिणाम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए वर्चुअल बैठक की। इसमें सभी जिलों के ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया और इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर बताया गया कि कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा के लिए बेहतर काम करने वाले विभाग के अधिकारी और शिक्षक सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान स्कूल बंद होने के बावजूद राज्य के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा के लिए काम करने वाले शिक्षकों और अधिकारियों की सराहना की गई। शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने विभाग के अधिकारियों सहित शिक्षकों की ओर से कोरोना काल में किए गए काम को उनके सर्विस रिकार्ड में लाने के लिए कहा। शिक्षा सचिव के साथ इस बैठक में डीपीआई एलिमेंटरी ललित किशोर घई भी मौजूद रहे और इस दौरान शिक्षा के विस्तार के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा की गई। जिसमें बड्डी ग्रुप, उड़ान प्रोजेक्ट, मैरीटोरियस स्कूलों के स्टूडेंट्स को दी जाने वाली सहायक सामग्री, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई, कक्षा के अनुसार विद्यार्थियों के सीखने का माइक्रो विश्लेषण और ऑनलाइन शिक्षा पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि अब स्कूल खुलने जा रहे हैं, लिहाजा अकादमिक कार्य विभाग की प्राथमिकता हैं। पिछले सत्र में शत-प्रतिशत नतीजों के लिए शिक्षकों ने बेहतरीन काम किया था और कोरोना काल में भी राज्य के शिक्षकों ने अपना सर्वोत्तम योगदान दिया। इनके काम को सर्विस रिकार्ड पर लाया जाएगा। जिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने अपने ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल फेज-2 की प्रतियोगिताएं पूरी करवा ली हैं, उन्हें प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खास तौर पर अजनाला ब्लॉक के बीपीईओ गुरदेव सिंह, मजीठा ब्लॉक के बीपीईओ यशपाल, बुढ़ालडा ब्लॉक के अमनदीप सिंह के कार्यों की सराहना की। इस दौरान विभाग के सहायक डायरेक्टर डॉ. दविंदर सिंह बोहा और चंद्र शेखर ने एनटीएसई की तैयारी और पीएएस टेस्ट पर अपनी रिपोर्ट रखी। वहीं, एएसपीडी सुरेखा ठाकुर ने स्मार्ट स्कूलों के बारे में एडमिशन मुहिम के नोडल अफसर संजीव शर्मा ने अपनी रिपोर्ट पेश की और अमृतसर के डीईओ सेकेंडरी सतिंदरबीर सिंह व कपूरथला के उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी बिक्रमजीत सिंह थिंद ने पीएएस पर सेकेंडरी कक्षाओं की रिपोर्ट रखी, जबकि बीपीईओ पटियाला-2 पृथी सिंह ने पीएएस को लेकर प्राइमरी कक्षाओं की रिपोर्ट पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed