फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Take special care of cleanliness in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में रखें साफ-सफाई का विशेष ध्यान

Tue, 05 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Take special care of cleanliness in government hospitals
जीरकपुर/डेराबस्सी। सरकारी अस्पतालों की बिगड़ी स्थिति को सुधारने के लिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए सिविल सर्जन मोहाली डॉ. आदर्शपाल कौर की ओर से सोमवार को अस्पतालों का दौरा किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डेराबस्सी के सिविल अस्पताल और सीएचसी ढकोली में जांच करने पहुंचीं। इस अवसर पर उनकी ओर से अस्पताल में सेहत सेवाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। साथ ही मुफ्त मिलने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी ली और अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके साथ ही सिविल सर्जन ने मेडिकल वेस्ट के प्रबंधों को भी चेक किया गया। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो और किसी भी मरीज को इंफेक्शन न हो। सिविल सर्जन ने एसएमओ डेराबस्सी डाक्टर संगीता जैन और सीएचसी ढकोली की एसएमओ पॉमी चतरथ को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ कोई भी तिमारदार आता है तो उनके साथ भी प्यार से पेश आया जाए ताकि उन्हें कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने अस्पताल और सीएचसी में पूरे स्टाफ की उपस्थिति के आदेश भी दिए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर आदर्शपाल कौर ने बताया कि राज्य में सेहत सुविधाओं को सुधारने के लिए पूरे पंजाब में विशेष मुहिम के तहत दौरा किया जा रहा है। इस दौरान जीरकपुर और डेराबस्सी के सेहत अधिकारियों को अपने-अपने अस्पताल में विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए हैं। डॉक्टर और मरीजों के रिश्ते की अहमियत को समझते हुए काम करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इसके साथ ही आदेश दिया कि सरकार की ओर से दी जा रही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना उनका फर्ज है। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed