फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SUV driver was returning with friends after celebrating birthday party

Mohali News: जन्मदिन की पार्टी मनाकर दोस्तों के संग लौट रहा था एसयूवी चालक

Fri, 04 Aug 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
SUV driver was returning with friends after celebrating birthday party
पंचकूला। शालीमार चौक के पास देर रात अनियंत्रित एसयूवी से हुए हादसे के दौरान नियोल फाजिल्का निवासी कुलराज सिंह अपने दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहा था। दिव्यदीप शर्मा सेक्टर-15 निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में वकील है। वीरवार रात करीब 10.45 बजे बेला विस्टा चौक की तरफ से आ रहा था। उन्होंने देखा कि सफेद रंग की महिंद्रा एसयूवी-700 में तीन लोग सवार थे। एसयूवी के आगे जा रहे बाइक को गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। मोटरसाइकिल का चालक और यात्री हवा में उछल गए और सड़क पर गिर गए। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एसयूवी करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। टक्कर के बाद गाड़ी चौक के समीप उलटी दिशा में रुक गई। गाड़ी चालक ने अपने दोस्तों के साथ भागने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सभी ने उनको भागने से रोका। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। चालक ने अपना नाम कुलराज सिंह नियोल बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि बुधवार देर रात एसयूवी ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया था। हादसे में एक की मौत हो गई थी,जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed