फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Survey of 1.50 lakh properties done for QR code on property, tender process will be done again

Mohali News: प्रॉपर्टी पर क्यूआर कोड के लिए 1.50 लाख प्रॉपर्टी का हुआ सर्वे, दोबारा होगी टेंडर प्रक्रिया

Mon, 02 Jun 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Survey of 1.50 lakh properties done for QR code on property, tender process will be done again
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर हर प्रॉपर्टी के आगे क्यूआर कोड वाली नंबर प्लेट लगाने जा रही है। इसके तहत जीआईएस प्रॉपर्टी ड्रोन बेस्ड सर्वे करवाकर नगर परिषद ने करीब 1.50 लाख प्रॉपर्टी को चिह्नित कर लिया है। इस मामले में नगर परिषद ने करीब दो माह पहले भी टेंडर लगाया था। उस समय किसी भी ठेकेदार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस वजह से यह काम लटक गया था। एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। नगर परिषद जीरकपुर के म्यूनिसिपल इंजीनियर चरणपाल सिंह ने बताया कि यह टेंडर प्रक्रिया अखबारों में नोटिस प्रकाशित होने के बाद 21 दिन की होती है।
विज्ञापन

21 दिन के बाद जैसे ही बिड खुलेगी और जिस भी ठेकेदार को यह काम अलॉट होगा, ठेकेदार तुरंत अपना काम शुरू कर देगा। काम मुकम्मल करने के लिए ठेकेदार को एक वर्ष का समय दिया जाएगा। इसमें ठेकेदार द्वारा संपत्तियों के सर्वेक्षण के लिए श्रम, भ्रमण, 45 विशेषताओं वाले मोबाइल एप्लिकेशन में सर्वेक्षण डेटा संग्रहण की शुरूआत, एक्सेल शीट और आर्क जीआईएस सॉफ्टवेयर में डेटा का सत्यापन, वैधीकरण और समावेशन सभी तरह से पूर्ण, जिसमें अलग-अलग यूटिलिटीज जैसे कि प्रॉपर्टी आईडी, जल सप्लाई, सीवरेज, बिजली, बिल्डिंग प्लान नंबर, प्लॉट सर्टिफिकेट नंबर के साथ यूआईडी का एकीकरण भी शामिल है। इसके बाद ठेकेदार द्वारा अल्युमिनियम यूआईडी प्लेट्स उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


हमने जीरकपुर शहर में मौजूद करीब 1.50 लाख यूनिट प्रॉपर्टीज पर क्यूआर कोड वाली नंबर प्लेट लगाने के लिए शहर में सर्वे करवाने का काम मुकम्मल कर लिया है। अगले एक-दो दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस काम के मुकम्मल होने के बाद नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में राजस्व का भारी फायदा होने की उम्मीद जताई है। हर एक प्रॉपर्टी के आगे ऐसी नंबर प्लेट लगने से प्रॉपर्टी के मालिक को भी टैक्स अदा करने में आसानी होगी। - चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed