फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Supply of contaminated water in the camper of Tehsil Complex, Health Department is not paying attention

Mohali News: तहसील कॉम्प्लेक्स के कैंपर में दूषित पानी की सप्लाई, स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान

Sat, 11 Oct 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water in the camper of Tehsil Complex, Health Department is not paying attention
डेराबस्सी। तहसील कॉम्प्लेक्स में रोजाना कामकाज के लिए आने वाले लोगों और कर्मचारियों को दूषित पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां पीने के लिए रखे गए पानी के कैंपर में साफ पानी की बजाय दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। सरकारी काम करवाने आए आम लोगों और कॉम्प्लेक्स में मौजूद एडवोकेट हरमिंदर सिंह ने बताया कि कैंपर में आने वाले पानी की गुणवत्ता बहुत खराब है। पानी से कई बार बदबू आती है और यह देखने में भी साफ नहीं लगता। लोगों का कहना है कि दूषित पानी की सप्लाई के बारे में कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैन के पानी की गुणवत्ता जांचने या सप्लाई में सुधार लाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत इस मामले का संज्ञान लें और तहसील कॉम्प्लेक्स में शुद्ध और सुरक्षित पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित करें। वहीं कैन सप्लाई करने वाले राकेश बंसल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सप्लाई किए गए कैनों में साफ पानी भरा जाता है और वे लंबे समय से तहसील कॉम्प्लेक्स में पानी के कैंपर सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed