{"_id":"572f63e24f1c1bdb125cd571","slug":"study-23-lakhs-people-use-tobacco-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के 23 लाख लोग करते हैं तंबाकू का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के 23 लाख लोग करते हैं तंबाकू का सेवन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 09 May 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
नशे की लत
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-6 स्थित अपनी सब्जी मंडी में जनरेशन सेवियर एसोसिएशन की तरफ से एक जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप में पार्षद आरपी शर्मा व गुरमीत कौर ने विशेष तौर पर शिरकत की। संस्था की प्रेसिडेंट उपिंदर प्रीत कौर ने बताया कि ग्लोबल एडल्ट तंबाकू के सर्वे मुताबिक पंजाब में 23 लाख लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। यह कुल आबादी का 11.7 फीसदी है। वहीं, इस कारण 90 प्रतिशत लोगों में मुंह का कैंसर है। साथ ही भारत में रोजाना 55 लोगों तंबाकू का सेवन करते हैं। इस मौके पर पार्षद आरपी शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से बचा ले, तो युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में जाने से बचाया सकता है।
पार्षद गुरमीत कौर ने कहा कि ज्यादार प्रवासी लोग को तंबाकू पद्वार्थ खाने की आदत है। इसे किसी भी तरह पर रोका भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार को चाहिए कि नशे के कुप्रभावों वाले पोस्टर अधिकतर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएं, ताकि लोगों को नशे की लत से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र में फ्री में इसका इलाज किया जाता है। इस मौके पर मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने मंडी में नशा मुक्ति के संबंध में बोर्ड लगाए। साथ ही लोगों को समझाया कि जो भी मंडी में तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करेगा। उसका दो सौ रुपये तक चालान किया जाएगा। इस मौके पर जादू के ट्रिकों से भी लोगों को जागरूक किया गया।