फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Students lock the college gate for not waiving fees

फीस माफ न करने पर विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Students lock the college gate for not waiving fees
फीस माफ न करने पर कॉलेज के गेट पर ताला लगाते विद्यार्थी। -संवाद - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। सरकारी कॉलेज में फीसों को लेकर चल रहे प्रदर्शन में वीरवार को विद्यार्थी और कॉलेज प्रबंधन आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस मामले में सुनवाई न करने से भड़के विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर ताला लगा दिया।
मामला बिगड़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को शांत करते हुए उनकी प्रोफेसरों के साथ बैठक करवाई। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल राकेश गर्ग ने कॉलेज के गेट पर आकर विद्यार्थियों की बात सुनी व जल्द ही इस संबंधी कमेटी बनाकर मामले का हल निकालने का भरोसा दिलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वाइस प्रिंसिपल को मांग पत्र भी सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों सौरव मोदगिल, अंकित, शीतल, दीपक, आरती, परविंद्र, मनप्रीत, सुनैना व अजय सहित अन्यों ने बताया कि वे बीते कई दिनों से फीस माफी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु कॉलेज प्रबंधन इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। कोई उनसे बातचीत करने के लिए भी आगे नहीं आ रहा है। इस कारण उन्होंने गेट को ताला लगा दिया है। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज की तरफ से कोई आनलाइन क्लासें नहीं लगाईं जा रही हैं परंतु इसके बावजूद पूरी फीस मांगी जा रही है। मामला तूल पकड़ता देख अब कॉलेज प्रशासन की ओर से दो किस्तें बनाई गई हैं जबकि फीस माफ नहीं की जा रही। विद्यार्थियों ने फीस माफ करने, किस्तों को दो की जगह चार करने व विद्यार्थियों से पीटीए फंड के नाम पर वसूले जा रहे जुर्माने को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंधी कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल राकेश गर्ग ने कहा कि मामला प्रिंसिपल के ध्यान में लाकर जल्दी इसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार ही फीस वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed