फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   student died in shimla, btech student died in shimla, student died in suspicious conditions,

दोस्तों के साथ घूमने गए छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 03 Jul 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sun, 03 Jul 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
student died in shimla, btech student died in shimla, student died in suspicious conditions,
झज्जर में खेतों में पड़ा मिला युवक का सिर कटा शव मिला - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ शिमला घूमने गए कुरुक्षेत्र निवासी बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जलज (27) पुत्र डॉ. तेजपाल नागर निवासी मकान नंबर-785, सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। जलज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि जलज अपने चार दोस्तों के साथ 28 जून को वेरना कार से शिमला घूमने गया था। शनिवार सुबह सभी दोस्त आ रहे थे तो सोलन के पास जलज की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद दोस्त उसको जीरकपुर के निजी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधकों के अनुसार, मृतक के दोस्त उसको शनिवार सुबह करीब पौने 9 बजे लेकर आए थे। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से एक घंटा पहले जलज की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि जलज की मौत की खबर सुनकर दोस्त वहां से भाग गए थे। अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार, जलज को अभिनव ने दाखिल करवाया था। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चारों दोस्तों ने कोई नशा किया था। इस कारण रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार की मांग पर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि विसरा जांच के लिए खरड़ लैब में भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने फिलहाल मृतक के पिता के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी कार्रवाई विसरा रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जलज के पिता एसएमओ के पद से सेवामुक्त हुए हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के लिए दोस्तों को जांच में शामिल करने के लिए बुलाया है। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्तों ने फोन पर बताया था कि शराब ज्यादा पीने से जलज की तबीयत बिगड़ गई है और उसको जीरकपुर के अस्पताल में दाखिल करवा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि इसके बाद उसके दोस्तों से संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed