फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike of electricity workers ends, problems continue

Mohali News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, समस्या जारी

Sun, 15 Sep 2024 06:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Strike of electricity workers ends, problems continue
ेमोहाली। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी जिले के कई इलाकों में बिजली की समस्या बनी हुई है। बिजली कहीं आठ घंटे गायब रही तो कहीं छोटे-छोटे कट लगने और लो वोल्टेज आने से परेशानी बढ़ी रही। वहीं, लोगों का कहना है कि हड़ताल खत्म होने के बाद भी बिजली की समस्याओं का लगातार सामना करना पड़ रहा है। यहीं वजह है कि इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर रिहायशी इलाकों में बिजली जाने से परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

एरोसिटी के ब्लाॅक-ई में शुक्रवार की रात को 12 बजे अचानक बिजली जाने के बाद पूरी रात बिजली नहीं आई। ब्लॉक-ई के जनरल सेक्रेटरी राम कुमार सिंह ने बताया कि जब सुबह पीएस पीसीएल के अधिकारियों से बिजली की शिकायत की तो सुबह साढ़े 9 बजे बिजली मिली। इसके साथ ही ब्लॉक-जी में भी रात से लेकर शनिवार को दिन भर छोटे-छोटे कट लगते रहे। वहीं, फेज -5, 2, 7, 10, सहित अन्य इलाकों में भी में बिजली के कटों ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed