फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike: Ministerial employees surrounded MLA's office

हड़ताल : मिनिस्टरीयल कर्मियों ने घेरा विधायक का दफ्तर

Sat, 09 Dec 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Strike: Ministerial employees surrounded MLA's office
मोहाली। आठ नवंबर से हड़ताल पर चल रहे पंजाब स्टेट मिनिस्टरीयल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) के सदस्यों ने शुक्रवार को विधायक कुलवंत सिंह का दफ्तर घेर लिया। दोपहर 12 बजे पंजाब स्टेट मिनिस्टरीयल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) के सदस्य एजुकेशन बोर्ड की लाइटों पर इकट्ठा हुए जहां से उन्होंने सेक्टर-79 स्थित विधायक के दफ्तर तक स्कूटर-कार रैली निकाली।
विज्ञापन

सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक के दफ्तर के बाहर पहुंचे। हालांकि विधायक कुलवंत इन दिनों भारत में नहीं हैं। वह अपनी रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम के चलते अमेरिका गए हुए हैं लेकिन प्रदर्शनकारियों ने दफ्तर के बाहर करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। पंजाब स्टेट मिनिस्टरीयल सर्विस यूनियन के जिला प्रधान नववरिंदर सिंह नवी ने बताया कि 11 दिसंबर तक उनकी हड़ताल है। 11 दिसंबर को राज्य प्रधान एक मीटिंग करेंगे जिसके बाद अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि वीरवार को पंजाब स्टेट मिनिस्टरीयल सर्विस यूनियन के सदस्यों ने सेक्टर-76 स्थित खजाना दफ्तर के बाहर धरना दिया था। उन्होंने फैसला लिया था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वह सरकारी ग्रांट रिलीज नहीं होने देंगे। बता दें कि पिछले मंगलवार को पंजाब स्टेट मिनिस्टरीयल सर्विस यूनियन की वित्त मंत्री से मीटिंग हुई थी जो किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। पंजाब स्टेट मिनिस्टरीयल सर्विस यूनियन के सदस्य इस मीटिंग से काफी निराश थे, जिन्होंने हड़ताल बढ़ाते हुए खजाना दफ्तर घेरने व विधायक के दफ्तर तक रैली निकालने का ऐलान किया था। पिछले आठ नवंबर से यह हड़ताल जारी है। इस हड़ताल से 43 विभागों का काम प्रभावित चल रहा है। इनमें डीसी कार्यालय, ट्रांसपोर्ट विभाग, उद्योग, जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, खजाना कार्यालय, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, भवन व सडक़ विभाग, सिंचाई विभाग के अलावा कई मिनिस्टरीयल कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed