फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike continues, EO reached the protest site, sanitation workers said- agitation will end after assurance in writing

Mohali News: हड़ताल जारी, धरनास्थल पर पहुंचे ईओ, सफाईकर्मी बोले- लिखित में आश्वासन देने के बाद खत्म होगा आंदोलन

Mon, 28 Jul 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Strike continues, EO reached the protest site, sanitation workers said- agitation will end after assurance in writing
जीरकपुर। टेंडर रद्द करने की मांग को लेकर डोर टू डोर सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मचारियों से मुलाकात करने के लिए रविवार को कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज धरनास्थल पर पहुंचे और सरकार के अगले आदेशों तक साइट से टेंडर हटाने का आश्वासन दिया। सफाई कर्मचारियों ने कहा के जब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर धरना जारी रखा। यूनियन के जरनल सेक्रेटरी पवन गोडयाल ने कहा के हमारे साथी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी लिखित में उनको आश्वासन नहीं देते। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार से भी बात चल रही है। इस टेंडर को सिरे से खारिज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी टेंडर खत्म करवाने के लिए चार दिन से हड़ताल पर हैं। इस कारण शहर की सोसाइटियों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों को भी परेशानी हाे रही है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि ईओ जीरकपुर ने सोमवार का समय दिया है। जब वह लिखित में आश्वासन देंगे तो अपना धरना खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोर टू डोर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनसे मुलाकात करके आज टेंडर को स्थगित करने का आश्वासन दिया है। परसों टेंडर हटा दिया जाएगा। बाकी इस पर फैसला सरकार ने लेना है। जो सरकार फैसला करेगी उसे लागू करेंगे। - जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed